सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर हिंदू संगठनों ने जताया आक्रोश

सिकंदराराऊ। 

बड़ा बाजार स्थित पहलवान परिसर में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के तत्वाधान में समस्त सनातनी संगठनों ने बांग्लादेश में हो रही अराजकता को लेकर प्रेस वार्ता की। 

प्रेस वार्ता में विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सक्सेना ने कहा कि बांग्लादेश में जो अराजकता हिंदुओं के प्रति हो रही है। उसके संदर्भ में भारत सरकार से निवेदन है की हर संभव प्रयास करके वहां के हिंदुओं की हर संभव मदद की जाए और जो शरणार्थी भारत वर्ष में आना चाहते हैं या आ चुके हैं । उनकी संपूर्ण व्यवस्था की जाए। 

वहीं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर संघ चालक प्रवीण वार्ष्णेय ने कहा कि बांग्लादेश में छात्रों का आंदोलन तो सिर्फ एक बहाना था । छात्रों के आंदोलन के पीछे उन्होंने बांग्लादेश में रह रहे अल्पसंख्यक हिंदुओं को अपना टारगेट बनाकर हिंसा शुरू की है। सरकार से निवेदन है कि प्रधानमंत्री एवं विदेश मंत्री उचित कार्यवाही करने की योजना तत्काल बनाएं। 

वरिष्ठ समाजसेवी जयपाल सिंह भट्टे वालों ने कहा कि भारतवर्ष तो हमेशा से ही शरणागत होने वाले समस्त प्राणियों की रक्षा करता आया है। ऐसे में बांग्लादेश की प्रधानमंत्री जो भारत में आई हैं उनको सुरक्षा देना हमारा और हमारी सरकार का कर्तव्य है लेकिन हर जगह पर सिर्फ अल्पसंख्यक हिंदुओं को टारगेट बनाकर उनका उनका उत्पीड़न करना, यह ठीक बात नहीं है। सरकार को सख्त कदम उठाने होंगे । 

भारतीय जनता पार्टी के जिला कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता ने कहा कि दलगत राजनीति को छोड़कर बांग्लादेश में हिंदुओं के प्रति हो रही हिंसा के लिए समस्त राजनीतिक पार्टियों को एक मंच पर आना होगा और सरकार के साथ कदम मिलाकर ठोस कदम उठाने की जरूरत है। 

 विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष बबलू सिसोदिया ने सरकार से अपील  की है कि बांग्लादेश में हिंदुओं के प्रति हो रही हिंसा को संवेदनात्मक रूप से भारत सरकार द्वारा त्वरित कार्यवाही की जानी चाहिए। 

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वीरेंद्र सिंह ने कहा कि छात्र आंदोलन तो एक बहाना था। जिस देश में भी हिंदू अल्पसंख्यक है वहां की सरकार  हिंदुओं के प्रति द्वेष पूर्ण व्यवहार रखती है और उनका उत्पीड़न करती हैं । सरकार को शीघ्र ही ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है।

प्रेस वार्ता के दौरान पूर्व मंडल अध्यक्ष नीरज वैश्य, मंडल अध्यक्ष मुकुल गुप्ता, उपाध्यक्ष सूरज वार्ष्णेय ,रवि वार्ष्णेय , नगर उपाध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद श्याम मूर्ति वार्ष्णेय, नीरू यादव सभासद राज वार्ष्णेय, पूर्व सभासद अभिषेक वार्ष्णेय , सरस्वती विद्या मंदिर के प्रबंधक विनोद गुप्ता एवं  गणमान्य लोगों उपस्थित रहे।





@samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...