एटा।* थाना निधौली कलाँ पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म तथा लूट की घटना में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक धनंजय सिंह कुशवाहा के निकट पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य से फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना निधौली कलाँ पुलिस ने चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर अपहरण, दुष्कर्म तथा लूट की घटना में फरार चल रहे आरोपी मौनेन्द्र पुत्र मुरारी लाल राजपूत निवासी पट्टी मुस्तफाबाद थाना जसराना फिरोजाबाद को एसआई सत्यविहारी सारस्वत, कांस्टेबल रतनेश कुमार द्वारा गिरफ्तार किया गया है।
@samachar24news
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें