सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पर्यावरण मित्र शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन

एटा।* पर्यावरण मित्र कार्यक्रम और शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन पर्यावरण शिक्षक केन्द्र सीईई द्वारा गुरूवार को जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान हरचंदपुर के सभागार में आयोजित किया गया। कार्यशाला का आयोजन बेसिक शिक्षा अधिकारी दिनेश कुमार के आदेश पर मुकेश कुमार यादव (एआरपी) के निर्देशन में किया गया। जिसमें जनपद के 8 ब्लाक एवं नगर क्षेत्र से 60 विद्यालयों से एक-एक शिक्षक ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।  

प्रशिक्षण कार्यक्रम में जल एवं सस्टेनेबिलिटी विषय पर सीईई के प्रतिनिधि नीरज पाल एवं जितेन्द्र पटेल ने शिक्षकों का मार्गदर्शन किया। नीरज पाल ने बताया कि वर्तमान समय में हमारे उपयोग हेतु जल की मात्रा और उसकी गुणवत्ता लगातार प्रभावित होती जा रही है। देश के कुछ क्षेत्रों में पेयजल की उपलब्धता गंभीर संकट बनती जा रही है। उन्होंने बताया कि विश्व में उपयोग हेतु जल के गंभीर संकट से जूझ रहे 17 देशों में भारत का स्थान 13 वां है।  इन गंभीर परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए हमें अपनी आगे आने वाली पीढ़ी को जागरूक और शशक्त बनाने की आवश्यकता है और उनमे ऐसे कौशल विकसित करने की आवश्यकता है ताकि वे आगे आने वाली इन पर्यावरणीय समस्याओं से निपट सकें और साथ ही अपने आस-पास के पर्यावरण को संरक्षित करने हेतु व्यक्तिगत और सामाजिक स्तर पर कार्यवाही कर सकें। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम विद्यालयों में बच्चों को प्रभावी रूप से जागरूक करते हुए उनमे ऐसे कौशल विकसित करने पर आधारित है। जिनसे वे अपने परिवेश और सामाजिक स्तर पर जल संसाधनों के संरक्षण, कचरे के उचित निस्तारण के साथ-साथ पर्यावरण के संरक्षण में अपना योगदान दे सकें। प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को इस कार्यक्रम के तहत छात्रों के माध्यम से की जाने वाली गतिविधियों से मिलने वाली सीखों, रिपोर्ट के निर्माण और प्रेषण आदि के बारे में विस्तार से बताया। कहा कि प्रेषित रिपोर्ट का मूल्यांकन राष्ट्रीय स्तर पर गठित जूरी द्वारा किया जायेगा और सर्वश्रेष्ट 20 विद्यालयों को सम्मानित किया जायेगा। राष्ट्रीय स्तर पर चयनित 20 विद्यालयों को 50,000 रु. की धनराशि और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन शिक्षकों को प्रमाण पत्र देकर किया गया।




@samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...