काकोरी ट्रेन एक्शन की 100वीं वर्षगाठ के अवसर पर शहीद स्मारक पर वीर शहीदों के सम्मान में श्रद्धा सुमन अर्पित कर दी गई श्रद्धांजलि
पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन में काकोरी ट्रेन एक्शन की 100वीं वर्षगाठ के अवसर पर थाना कोतवाली सदर स्थित शहीद स्मारक पर वीर शहीदों के सम्मान में श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई तथा पुलिस बैण्ड द्वारा विभिन्न राष्ट्रगीतों व राष्ट्रगान की धुन बजाई गई।
पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल के निर्देशन में काकोरी ट्रेन एक्शन की 100वीं वर्षगाठ के अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक राजकुमार सिंह द्वारा थाना कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित शहीद स्मारक पर वीर शहीदों के सम्मान में श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्राद्धांजलि दी गई । प्रतिसार निरीक्षक द्वारा शहीद स्मारक पर पहुंचकर वीर शहीदों को याद करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित की गई ।तत्पश्चात पुलिस बैंड द्वारा कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रगान का गायन किया गया तथा राष्ट्रधुन पर बैंड वादन किया गया तथा प्रतिसार निरीक्षक द्वारा कार्यक्रम के दौरान वीर शहीदों का सम्मान करने हेतु लोगों को प्रेरित किया गया तथा शहीदों के संघर्ष को याद किया गया ।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें