अलीगंज।* जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था तथा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नरायन सिंह के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकार अलीगंज सुधांशु शेखर के निकट पर्यवेक्षण में अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत अलीगंज सर्किल से 11 वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समस्त प्रस्तुत कर जेल भेजे गये।अलीगंज सर्किल मे फरार वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु कोतवाली अलीगंज पुलिस ने चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर एक वारंटी को गिरफ्तार किया है साथ ही थाना जैथरा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर तीन वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया है। इसी क्रम में थाना जसरथपुर पुलिस ने फरार चल रहे तीन वारंटी को अपनी गिरफ्त में लिया है साथ ही थाना राजा का रामपुर पुलिस ने चार वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेजा है।
क्षेत्राधिकार अलीगंज सुधांशु शेखर ने बताया कि वांछित वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु यह अभियान निरंतर जारी रहेगा जिसको लेकर अलीगंज सर्किल के समस्त थानों को निर्देशित किया जा चुका है। वांछित वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
@samachar24news
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें