एटा।* जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह की स्वेच्छा से शस्त्र लाइसैंस निरस्त कराने की पहल का सम्पूर्ण जनपद में असर लगातार जारी है। इसी क्रम में गुरूवार को थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के कचहरी रोड निवासी पवन गुप्ता एवं पंकज गुप्ता पोस्ट ऑफिस रोड थाना कोतवाली नगर ने स्वेच्छा से अपना शस्त्र लाईसैंस निरस्त कराया है।
जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह ने स्वेच्छा से शस्त्र लाईसैंस निरस्त कराने पर पवन गुप्ता एवं पंकज गुप्ता को जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष में बुलाकर प्रास्ती पत्र देकर सम्मानित किया। पवन गुप्ता ने अपने शस्त्र लाईसैंस संख्या 7942 एवं पंकज गुप्ता ने अपने शस्त्र लाइसैंस संख्या 6076 को निरस्त कराया है। बताते चलें कि डीएम प्रेम रंजन सिंह ने जिले में कार्यभार ग्रहण करने के उपरान्त स्वेच्छा से शस्त्र लाइसैंस निरस्त कराने की पहल शुरू की। उन्होंने जनपद के ऐसे शस्त्र लाईसैंसधारक जो अपने शस्त्र का प्रयोग नहीं करते हैं या जिन्होंने शस्त्र लाईसैंस बनवा तो लिया लेकिन उनका शस्त्र घर में अनावश्यक ही रखा रहता है, तो वे स्वच्छा से अपना शस्त्र लाईसैंस निरस्त करा सकते हैं। जनपद में अभी तक 30 शस्त्र लाइसैंस निरस्त कराए गए हैं।
@samachar24news
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें