एसबीएस हायर सेकेंडरी स्कूल रुदायन गोपी में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल के प्रबंधक मुनेश चतुर्वेदी एवं समाजसेवी रमेश चंद्र उपाध्याय ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया तथा ध्वजारोहण स्कूल के डायरेक्टर मित्रेश चतुर्वेदी द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य विनय चतुर्वेदी ने किया। इस अवसर पर स्कूल के बच्चों द्वारा देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए जिनकी लोगों ने भूरि भूरि प्रशंसा की।
इस अवसर पर रमेश चंद्र उपाध्याय , सुरेश चंद्र उपाध्याय , मोहित उपाध्याय, अनंत देव चतुर्वेदी, रुकम पाल सिंह, जुगेंद्र सिंह, ऋषि पाल सिंह , रोहित कुमार, गिरीश यादव , शक्ति पाल सिंह, याशिका चतुर्वेदी, मानसी पाठक , सुरभि उपाध्याय , राधा, पूजा, नेहा कौशिक, करिश्मा, नेहा बघेल , मंजू गुप्ता ,छाया शर्मा, शिवानी उपाध्याय , विनीत कुमार , प्रियंका, सृष्टि , ज्योति आदि उपस्थित रहे।
@samachar24news





टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें