एटा।* अवागढ़ थाना पुलिस ने पिता की हत्या मामले में फरार आरोपी पुत्र को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष अंकुश राघव ने बताया कि देवेशपाल सिंह निवासी ग्राम शहनौआ अवागढ़ को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपित के चाचा राजेश कुमार पुत्र श्रीचन्द्र ने 23 जुलाई को एफआईआर दर्ज कराई थी। बता दें कि आरोपी ने पिता तुकमान सिंह की खेत पर हत्या की थी। इस घटना में एफआईआर दर्ज के बाद आरोपी फरार चल रहा था। जिसे थानाध्यक्ष द्वारा पुलिस टीम के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। कब्जे से अवैध तमंचा व कारतूस बरामद किए गए हैं।@samachar24news
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें