सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

नगर पालिका के रवैए से आक्रोशित दलित समाज ने उपजिलाधिकारी को सौंपा

सिकंदराराऊ 

 नगरपालिका के मनमाने रवैए से आक्रोशित दलित बस्ती मोहल्ला रोशनगंज के लोगों ने जलभराव की समस्या को लेकर उप जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सोंपा। 

उनका कहना है कि जल निगम की जब पहले से जवाहरर्क में दो -दो टंकियां मौजूद हैं, जो कि सालों से बंद पड़ी हैं, उनको नगरपालिका द्वारा सुचारू नहीं कराया गया, शहर के अदंर सभी पाइपलाइन 20-22 सालों पूरी तरह से गायब है, पहले से बनी टंकियों की मरम्मत कराने की जगह नगर पालिका सरकारी वजट का दुरूपयोग करना चाहती है, एवं  मोहल्ला रोशनगंज में मन्दिर के सामने पड़ी जगह पर पानी की टंकी का निर्माण कराकर सरकारी बजट का दुरूपयोग करना चाहती है, जबकि मोहल्ला रोशनगंज के लोगों का कहना कि नालों का ढाल सही ना होने के कारण एवं सड़क सही ना बनी होने का कारण आये दिन हमारे घरों में पानी भर जाता है, एवं शिव मन्दिर में पानी भर जाता है। भारतीय स्टेट बैंक के सामने सामुदायिक शौचालय में अंदर तक पानी भर जाता है।

वाल्मीकि समाज का कहना है कि शिव मन्दिर के सामने लगभग 20 वर्षों से वाल्मीकि समाज की होली जलती आई है, एवं हमारे समाज का कोई भी सरकारी गेस्ट हाउस नहीं है, हमारे समाज के लोगों के विवाह समारोह हेतू गेस्ट हाउस का निर्माण करवाया जाए। 

उनका कहना कि जब मोहल्ला मटकोटा में मीट मार्केट को तुड़वाकर कर गेस्ट हाउस का निर्माण कराया जा सकता है। तो हमारे समाज का गेस्ट भी होना चाहिए, हम लोगों के शादी समारोह इसी जगह पर सालों से होते हुए आए हैं एवं क्रीड़ा स्थल एक सार्वजनिक स्थल होने के बाबजूद भी नगर पालिका द्वारा क्रीड़ा स्थल के बाहर नालों पर फ्रूट स्टॉल के नाम पर नालों को पाट दिया गया।अवैध तरह से 8 दुकानों को टीन सिस्टम लगाकर  अवैध दुकानें बनाई गई है, एवं शहरी क्षेत्र के लोगों को दुकान आवंटित करने की जगह ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को आवंटित की जा रही हैं, जिसकी बोली 5 से  6 लाख की बताई जा रही है। जबकि दुकानों का आवंटन नगरपालिका द्वारा पहले की किया जा चुका है, सिर्फ नाम की बोली लगाई जा रही है, जबकि नगर पालिका द्वारा 1-1 लाख रूपए देकर पहले ही रसीद दे दी गई है, जिसमें कुछ ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के नाम भी आवंटित किए गए हैं,  इसी तरह पूर्व विधायक के कार्यालय के सामने बने मार्केट में लगभग चार झीने बने हुए थे एवं मार्केट के लिए शौचालय था ,उसको तुड़वाकर दुकानें बनाकर आवंटन कर दिया गया। आये दिन जीटी रोड़ पर स्थित क्रीड़ा स्थल के बाहर टेम्पो वालों का अतिक्रमण बना रहता है और आगे रोड़ पटरी पर ढकेल वालों का तांता लगा रहता है । नगरपालिका अपने मनमाने रवैए से बाज नहीं आ रही है, इन सभी समस्याओं को लेकर सभी दलित समाज के लोगों ने मिलकर उत्तर प्रदेश सरकार के मुखिया योगी आदित्यनाथ एवं अलीगढ़ मंडल  आयुक्त  के साथ- साथ जिलाअधिकारी हाथरस के नाम एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी धर्मेन्द्र सिंह को सौंपा । 

इस अवसर पर रितुराज चंचल, बनिया वाल्मीकि, मनोज कुमार, कमल वाल्मीकि, रवि चन्द्रा ,आदि वाल्मीक समाज के लोग मौजूद रहे।




@samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...