सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में हुआ मेंहदी और राखी प्रतियोगिता का आयोजन

सिकंदराराऊ। 

 महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्या प्रो. शैफाली सुमन के कुशल दिशा-निर्देशन में गृह विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. विनीता ने मेंहदी और राखी प्रतियोगिता का सफ़ल आयोजन करवाया।  इन दोनों प्रतियोगिताओं में गृह विज्ञान परिषद के छात्र-छात्राओं के साथ-साथ महाविद्यालय के अन्य छात्र-छात्राओं ने व्यापक स्तर पर सहभागिता कर भारतीय समाज-संस्कृति की विविधता प्रदर्शित करने वाली अनेक प्रकार की मेंहदी लगाकर और राखी निर्माण कर अपने हस्त कौशल का प्रदर्शन किया।

 मेंहदी प्रतियोगिता में प्रतिभागी छात्र-छात्राओं ने राजस्थानी, गुजराती, पंजाबी, अरबी मेंहदी डिजाइन के साथ-साथ वैवाहिक उत्सवों पर लगने वाली मेहंदी लगाई, वहीं राखी प्रतियोगिता में प्रतिभागी छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण फ्रेंडली सामग्री, जैसे- कपड़ा, सूत, रेशम, कागज आदि से निर्मित राखियाँ बनाईं। इन दोनों प्रतियोगिताओं के निर्णयकर्ता प्रो. रामबहादुर और डॉ. हिमांशु रॉय ने सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं की मेंहदी और राखियों का गहन अवलोकन एवं मूल्यांकन कर उनके कौशल, मेहनत, समर्पण एवं लगन की प्रशंसा की और उनका उत्साहवर्धन कर उन्हें स्थान प्रदान किया। जहाँ मेंहदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान बी.ए. प्रथम वर्ष की छात्रा सूरमा को, द्वितीय स्थान बी.ए. द्वितीय वर्ष की छात्रा ख़ुशबू को एवं तृतीय स्थान बी.ए. प्रथम वर्ष की छात्रा वर्षा को प्राप्त हुआ, वहीं राखी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान बी.ए. तृतीय वर्ष की छात्रा काजल को, द्वितीय स्थान बी.ए. तृतीय वर्ष की छात्रा अवनी को और तृतीय स्थान बी.ए. द्वितीय वर्ष की छात्रा रेशमा को प्राप्त हुआ। 

प्रतियोगिता समाप्ति पर गृह विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. विनीता ने मेंहदी और राखी प्रतियोगिता पर छात्र-छात्राओं को अपना फीडबैक देते हुए वर्तमान में इस क्षेत्र में निहित रोजगार की संभावनाओं को भी उनके समक्ष रखा और उन्हें इन क्षेत्रों में अपना कैरियर बनाने हेतु प्रेरित किया।

 इस सुअवसर पर डॉ. अज़ब सिंह, विश्वनाथ प्रताप सिंह, बृज मोहन एवं  राय सिंह की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।




@samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...