सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में टेबलेट्स वितरण कार्यक्रम का आयोजन

सिकंदराराऊ। 

महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय  में सत्र 2022-23 के अर्ह छात्र-छात्राओं हेतु प्राचार्या प्रो.शैफाली सुमन के कुशल दिशा-निर्देशन में टेबलेट्स वितरण कार्यक्रम का आयोजन संपन्न हुआ। स्नातकोत्तर स्तर के कुल 14 छात्र-छात्राओं को टेबलेट्स वितरित किये गये।

कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत- सखी आबू तालिमपुर,सिकन्दराराऊ (हाथरस) के लोकप्रिय ग्राम-प्रधान सन्तोष कुमार लोधी जी एवं महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. शैफाली सुमन ने समस्त प्राध्यापकों की गरिमामय उपस्थिति में संयुक्त रूप से माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलन एवं माल्यार्पण कर किया.कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम-प्रधान सन्तोष कुमार लोधी जी रहे। सर्वप्रथम कॉलेज की प्राचार्या प्रोफेसर शैफाली सुमन ने माननीय ग्राम-प्रधान को बुके देकर उनका स्वागत किया। आज कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. शैफाली सुमन ने की। 

इस सुअवसर पर नोडल अधिकारी-Digi शक्ति-डॉ0 अजब सिंह ने उ0प्र0  में अध्ययनरत युवाओं के तकनीकी सशक्तिकरण हेतु सरकार की नि: शुल्क टैबलेट स्मार्टफोन वितरण  योजना-2021-22 का परिचय,उससे होने वाले शैक्षिक लाभों से  महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं कार्यक्रम में सहभागी अन्य विशिष्ट जनों को अवगत कराया और मुख्य अतिथि ग्राम-प्रधान- सन्तोष कुमार लोधी जी का परिचय कराया I

तदुपरांत कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम-प्रधान-  सन्तोष कुमार लोधी का महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. शैफाली सुमन ने और प्रो. रामबहादुर ने प्राचार्या प्रो. शैफाली सुमन का स्वागत बुके, पुष्प-माला और बैज लगाकर किया. अपने स्वागत भाषण में प्राचार्या ने कहा कि ग्राम-प्रधान सन्तोष कुमार लोधी क्षेत्र के एक कर्मठ, लोकप्रिय तथा प्रमुख समाज सेवी हैं I ग्रामीणों की समस्याओं को दूर कराने हेतु सदैव तत्पर रहते हैं I आज महाविद्यालय छात्र-छात्राओं के मध्य उनकी गरिमामयी उपस्थिति से अविभूत है I इसके पश्चात् क्रमश:मा ग्राम-प्रधान ने अनेक छात्र-छात्राओं को टेबलेट्स वितरित किये। अपने उद्बोधन में मा ग्राम-प्रधान ने कहा कि आज सरकार युवाओं को तकनीकी रूप से सक्षम कर,उनके कौशल में वृद्धि करने के लिए संकल्पित है, स्नातकोत्तर छात्र-छात्राओं को टेबलेट्स वितरण उसी दिशा में चलने वाला एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

इस अवसर पर कार्यक्रम के डिजीशक्ति नोडल अधिकारी डॉ0 अजब सिंह ने अत्यंत सराहनीय व शानदार तैयारी की थी। महाविद्यालय के अन्य कार्मिकों ने यथोचित योगदान कर, कार्यक्रम को सफल बनाया। संचालन में सहयोग प्रो0 रामबहादुर,  हिमान्शु राय, डॉ0 गोविन्द अग्रवाल व  विश्वनाथ प्रताप सिंह ने किया। उपस्थिति पत्रक पर हस्ताक्षर डॉ गोविन्द अग्रवाल ने कराये। कार्मिक  बृजमोहन ने अत्यंत सहयोग किया।





@samachar24n

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित की गई मेहंदी प्रतियोगिता

सिकंदराराऊ।  स्थानीय रेलवे रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में विद्यालय की छात्राओं के मध्य मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन विद्यालय की समस्त आचार्या एवं निर्णायक मंडल में उपस्थित श्रीमती रेनू चौहान और शिल्पा महेश्वरी ने किया।  प्रतियोगिता में बाल वर्ग में प्रथम स्थान निषा धनगर ,साक्षी, वंशिका, द्वितीय स्थान तनु ,कृतिका, तृतीय स्थान मेघा, अंशिका, किशोर वर्ग में प्रथम स्थान प्रियांशी, योग्यता, द्वितीय स्थान ईशा, दीक्षा वर्मा, कशिश वर्मा, तृतीय स्थान भूमि ,निशु एवं तरुण वर्ग में प्रथम स्थान भावना, सृष्टि, द्वितीय स्थान आशा, दीक्षा एवं तृतीय स्थान वैष्णवी एवं रिया ने प्राप्त किया।  कार्यक्रम के समापन में विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के द्वारा निर्णायक मंडल में उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। @samachar24news

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...