आज राज आयुर्वैदिक परिसर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवाहन पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत प्रमुख दवा व्यवसायी एवं भाजपा नेता देवेंद्र सिंह राघव ने आम , बेलपत्र, जामुन ,बालम खीरा, केला , शीशम, शहतूत आदि वृक्षों का पौधारोपण किया।
देवेंद्र सिंह राघव ने कहा कि हम सभी को प्रकृति के संतुलन को बनाए रखने के लिए बागवानी एवं वृक्षों के संरक्षण के लिए भी कार्य करना चाहिए। वृक्षों से पृथ्वी का संतुलन बना रहता है ।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य सोनू चौहान , विमल राघव, जगदीश चौहान , अरविंद चौहान, संत यादव, आशीष यादव, जय किशोर गुप्ता, डॉ अनिल माहेश्वरी, सत्येंद्र परमार आदि लोग उपस्थित थे।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें