एक पेड़ मां के नाम।
पेड़ लगाओ पेड़ बचाओ, वृक्ष धरा के हैं आभूषण।
वृक्षों की जब करोगे रक्षा, तभी बनेगा जीवन अच्छा।
अपना सच्चा धर्म निभाए, पेड़ बचाकर कर्तव्य
हाथरस ।
‘एक पेड़ मां के नाम’’ कार्यक्रम के अंतर्गत जिलाधिकारी आशीष कुमार ने अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 व जिला कमाण्डर होमगार्ड के साथ जिला र्स्पोट्स स्टेडियम में पीपल, बरगद एवं पाकड़ के पौधो का रोपड किया। जिला कमाण्डर होमगार्ड ने जिलाधिकारी को बुके भेटकर एवं सलामी के साथ स्वागत किया।इसके पश्चात जिलाधिकारी ने जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में खिलाडियों हेतु क्या-क्या व्यवस्थाएं है के संबंध में उप क्रीड़ा अधिकारी से विस्तारपूर्वक जानकारी की। इस दौरान उन्होंने बैडमिंटन हॉल का निरीक्षण किया जहां पर उन्होंने उप क्रीड़ा अधिकारी से पाई गई कमियों को ठीक कराने तथा साफ सफाई कराने के निदेश दिए। एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों एवं होमगार्ड ने विभिन्न प्रकार के पौधों का रोपड किया।
@samachar24news
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें