क्षेत्र के गांव गिनौली किशनपुर स्थित आशों मठ मंदिर पर सोमवार को शिव भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। कांवड़ियों द्वारा भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया गया।
गिनौली किशनपुर के भक्तों के द्वारा कछला घाट से 35 लीटर गंगाजल कावड़ लाकर तीसरे सोमवार को गिनौली किशनपुर के प्राचीन 300 साल पुराने भोले बाबा के आशों मठ मंदिर पर गंगाजल से अभिषेक किया।
इस मौके पर आशो मठ के महंत ताम सिंह पुजारी, समाजसेवी मयंक उपाध्याय माही, रतन सिंह, गौरव कुमार, दिलीप कुमार,आकाश ठाकुर, पवन माथुर, विकाश कश्यप, विवेक माथुर, नेपाल यादव आदि मौजूद थे।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें