सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में हुआ काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी समारोह का शुभारंभ

सिकंदराराऊ। 

शुक्रवार को महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. शैफाली सुमन के कुशल दिशा-निर्देशन में राष्ट्रीय सेवा योजना और सांस्कृतिक क्लब के संयुक्त प्रयासों से काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी समारोह का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या प्रो. शैफाली सुमन ने समस्त प्राध्यापकों की गरिमामयी उपस्थिति में काकोरी ट्रेन एक्शन घटना में सम्मिलित भारत माँ के अमर शहीद क्रांतिवीरों को नमन और अपने श्रद्धा सुमन अर्पित कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्या प्रो. शैफाली सुमन ने की। 

 यह समारोह 9 अगस्त 2024  से प्रारंभ होकर अगले वर्ष 9 अगस्त 2025 तक आयोजित किया जाएगा। काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी समारोह के आयोजन के क्रम में महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. शैफाली सुमन के नेतृत्व में वर्षभर महत्वपूर्ण ऐतिहासिक दिवसों के सुअवसर पर विभिन्न कार्यक्रम एवं प्रतियोगिता जैसे- प्रभात रैली, देशभक्ति कविता पाठ, क्रांतिवीरों पर पुस्तक-चित्र प्रदर्शनी, भाषण प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता, स्लोगन प्रतियोगिता आदि  का आयोजन किया जाएगा। इस क्रम में आज महाविद्यालय में काकोरी ट्रेन एक्शन पर एक संगोष्ठी और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिनमें महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं जैसे-वर्षा, सुरमा, नीलम, आशीष, कशिश, शिवम आदि ने काकोरी ट्रेन एक्शन पर अपने विचार प्रस्तुत किए। भाषण प्रतियोगिता के निर्णयकर्ता डॉ. हिमांशु राय और डॉ गोविंद अग्रवाल ने प्रतियोगियों का गहन मूल्यांकन करते हुए प्रथम स्थान वर्षा जादौन (बी.ए. प्रथम वर्ष), द्वितीय स्थान नीलम (बी.ए. तृतीय वर्ष) और तृतीय स्थान सुरमा (बी.ए. प्रथम वर्ष) को प्रदान किया।

 संगोष्ठी में मुख्य वक्ता डॉ. हिमांशु राय ने काकोरी ट्रेन एक्शन को भारतीय इतिहास की अभूतपूर्व घटना बताते हुए उसके ऐतिहासिक परिणामों से छात्र-छात्राओं को अवगत कराया, वहीं महाविद्यालय की प्राचार्या ने भी काकोरी ट्रेन एक्शन घटना पर अपने महत्वपूर्ण विचार रखे।

प्राचार्या प्रो. शैफाली सुमन ने काकोरी ट्रेन एक्शन घटना को भारतीय इतिहास और समस्त देशवासियों को स्वाभिमान और गौरवपूर्ण से प्रफुल्लित करने वाली घटना बताते हुए महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को क्रांतिवीर-नायकों के जीवन मूल्यों से प्रेरणा लेने को प्रेरित किया और उन्होंने उत्तर प्रदेश शासन के काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी समारोह मनाने के निर्णय की प्रशंसा की। 

 महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने देश के क्रांतिवीरों को अपनी श्रध्दा अर्पित करते हुए सेवा कार्य के रूप में महाविद्यालय में स्वच्छ्ता अभियान भी चलाया।  कार्यक्रम का संचालन  विश्वनाथ प्रताप सिंह ने किया। 

इस शुभ अवसर पर प्रो. राम बहादुर, प्रो. विनीता कुमारी, डॉ. अजब सिंह एवं  बृजमोहन उपस्थित रहे।





@samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...