सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

डीएम एवं पुलिस अधीक्षक ने उत्तर प्रदेश पुलिस सीधी भर्ती परीक्षा को सकुशल, नकलविहीन एवं शांतिपूर्ण वातावरण मे सफलतापूर्वक सम्पन्न कराये जाने हेतु दिए आवश्यक दिशा निर्देश


हाथरस। 

 पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल एवं जिलाधिकारी आशीष कुमार द्वारा जनपद में आयोजित होने वाली उ0प्र0 पुलिस आरक्षी नागरिक पुलिस सीधी भर्ती-2023 की परीक्षा को निर्धारित प्रक्रियानुसार सकुशल, नकलविहीन, निष्पक्षतापूर्ण एवं सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने हेतु रिजर्व पुलिस लाइन हाथरस के मनोरंजन कक्ष में परीक्षा ड्यूटी में लगे पुलिस बल को ब्रीफ कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये । जनपद हाथरस में कुल 12 परीक्षा केन्द्रों पर उ0प्र0 पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर सीधी भर्ती की परीक्षा दिनांक 23.08.2024, 24.08.2024, 25.08.2024,  30.08.2024 एवं 31.08.2024 को दो पालियों (प्रथम पाली पूर्वान्ह 10.00 बजे से 12.00 बजे तक व द्वितीय पाली अपरान्ह 03.00 बजे से 05.00 बजे तक) में सम्पन्न होना प्रस्तावित है । उक्त परीक्षा में कुल 3984 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे । ब्रीफिंग के दौरान अपर जिलाधिकारी हाथरस, अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस, क्षेत्राधिकारी नगर, प्रतिसार निरीक्षक, सेक्टर, स्टेटिक मजिस्ट्रेट तथा परीक्षा ड्यूटी में लगे अधिकारी, कर्मचारीगण आदि मौजूद रहे ।

पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया कि उ0प्र0 पुलिस भर्ती परीक्षा-2023 को सकुशल एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न कराए जाने हेतु मीटिंग के दौरान उपस्थित पुलिस अधिकारी, कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये तथा बताया गया कि परीक्षा के दौरान उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा दिये गये दिशा निर्देशों का सभी लोग भली-भांति अध्ययन कर लें एवं उनका शत-प्रतिशत अनुपालन करना सुनिश्चित करें । सभी परीक्षा केन्द्र व कक्ष की सीसीटीवी कैमरों से निगरानी एवं परीक्षा के दौरान त्रिस्तरीय कन्ट्रोल रूम के मानीटरिंग की जायेगी ।  

इसी क्रम में उपस्थित परीक्षा ड्यूटी में लगे पुलिस बल को बताया गया कि परीक्षा केन्द्र पर अभ्यर्थियों के पहचान पत्र तथा प्रवेश पत्र की सघन चेकिंग की जाये एवं परीक्षा केन्द्र पर ड्यूटी में लगी महिला पुलिस कर्मियों द्वारा महिलाओं की चेकिंग की जायेगी । 

उक्त चेकिंग के दौरान संदिग्ध दोषी व्यक्तियों के खिलाफ उचित वैधानिक कार्यवाही कराने के लिए संबंधित पुलिस थाने को सूचित कर कार्यवाही कराना सुनिश्चित करें। परीक्षा केन्द्रों पर पाठ्य सामग्री (मुद्रित या लिखित), कागज के टुकड़े, ज्यामितीय- पेंसिल बॉक्स, प्लास्टिक पाउच, किसी भी प्रकार का कैलकुलेटर, क्रेडिट / डेबिट कार्ड, स्केल, कॉपी, पेन ड्राइव, इरेजर, लॉग टेबुल / इलेक्ट्रानिक पेन / स्कैनर, इलेक्ट्रानिक गैजेट, जैसे- मोबाइल फोन, कैमरा, किसी प्रकार की घड़ी, स्मार्ट वाच, ब्लूटूथ डिवाइस, इयरफोन, माइक्रो फोन, पेजर, हेल्थ बैण्ड, बटुआ, काला चश्मा, हैण्ड बैग, टोपी, खुला या पैक किया हुआ खाने का सामान, सिगरेट, गुटखा लाना पूर्ण रूप से वर्जित है । किसी भी अभ्यर्थी को उक्त सामग्री / उपकरण परीक्षा केन्द्र के मुख्य द्वार के अन्दर न ले जाने दिया जाये । इसको प्रभावी रूप से लागू किया जाये । अभ्यर्थियों की प्रभावी Frisking and Checking (HHMD द्वारा) सुनिश्चित करें जिससे केवल अनुमन्य सामग्री (पेन, प्रवेश पत्र तथा पहचान पत्र) ही ले जा सकें ।

 परीक्षा केन्द्र के बाहर एवं उसके आस-पास भीड जमा न होने दें एवं परीक्षार्थियों के वाहनों की पार्किंग हेतु उचित पार्किंग व्यवस्था कराना सुनिश्चित करें ।



@samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...