अलीगंज तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन सम्पन्न *प्रार्थना पत्रों के निस्तारण हेतु दिए निर्देश
अलीगंज।* शासन के निर्देश के क्रम में शनिवार को अलीगंज तहसील मे समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान अपर आयुक्त अलीगढ़, एसडीएम अलीगंज, एडीएम सहित अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में जनता की समस्याओं को सुना गया। इस दौरान उपस्थित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि जनशिकायतों के निस्तारण के प्रति सभी अधिकारी गंभीरता से कार्य करें, किसी भी दशा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण न होने पर संबंधित अधिकारी पर सख्त कार्यवाही की जाएगी। अपर आयुक्त भगवान शरण पटेल ने कहा कि जनसामान्य की शिकायतों का स्थानीय स्तर पर समाधान किया जाना सरकार की प्राथमिकता में शामिल है। सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा, अतिक्रमण के सम्बंध में शिकायतें प्राप्त नहीं होनी चाहिए, सभी लेखपाल अपने अपने क्षेत्र में जाएं तथा स्थानीय स्तर पर ही समस्याओं का समाधान किया जाए। पैमाईश के प्रकरणों में टीम के साथ लेखपालों को भी भेजा जाए, जिससे कि उनको जमीनी स्तर पर कार्यानुभव हो सके। तहसील अलीगंज में कुल 20 शिकायतीपत्र प्राप्त हुए। इसके निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं। इस अवसर पर एडीएम सत्य प्रकाश, एएसपी धनंजय सिंह कुशवाह, एसडीएम अलीगंज जगमोहन गुप्ता, क्षेत्राधिकार सुधांशु शेखर, तहसीलदार संदीप कुमार सहित समस्त विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
@samachar24news
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें