एटा रोड स्थित गांव उमरावपुर के पास अज्ञात लोग कुंतल मांस सड़क के किनारे फेंक कर भाग गए। इसकी जानकारी होते ही क्षेत्रीय ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई और लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया। मामले की सूचना पुलिस प्रशासन को दी गई। सूचना पाकर उप जिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी एवं कोतवाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उप जिलाधिकारी ने पशु चिकित्सा अधिकारी को मौके पर बुलाया और बरामद हुए मांस का सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
@samachar24news


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें