वामा सारथी उप्र पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन एवं श्रीमान पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल के निर्देशन में पुलिस लाइन स्थित मनोरंजन कक्ष में प्रभारी महिला थाना की उपस्थिति में हरियाली तीज महोत्सव एवं महिला सम्मेलन का आयोजन कराया गया ।
इस अवसर पर महिला नृत्य संगीत, मेंहदी प्रतियोगिता, पूजा की थाल सजाने की प्रतियोगिता आदि कार्यक्रमों का आयोजन किया गया । इस दौरान हरियाली तीज पर्व के महत्व व मनाये जाने के बारे में जानकारी दी गई व उपस्थित महिलाओं की समस्याओं को सुना गया तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर अवगत कराने तथा उसके निराकरण हेतु आश्वस्त किया ।
इस दौरान महिला थाना प्रभारी श्रीमती निशा रानी, प्रभारी वामा सारथी राजकुमार यादव एवं पुलिस परिवार की महिलायें व बच्चे उपस्थित रहे ।
@samachar24news



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें