कृषि विज्ञान केन्द्र, हाथरस पर "अग्रिम पंक्ति प्रदर्शन" के अन्तर्गत चल रही पोषण वाटिका और नई पोषण वाटिका स्थापित करने के लिए सब्जियों के बीजों का वितरण किया गया l पोषण वाटिका में कृषक महिलाओं द्वारा स्वयं उगाई गई जैविक हरी सब्जियां मनुष्य के अच्छे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक है और हरी पत्तेदार सब्जियों के साथ अन्य हरी सब्जियों भी शरीर को बीमारियों से लड़ने की सुरक्षा प्रदान करती है एवं रोगप्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाती है l
बीज वितरण करने के साथ केंद्र की महिला गृह वैज्ञानिक डा.पुष्पा देवी ने बताया कि व्यक्ति को प्रतिदिन के आहार में हरी सब्जियों का समावेश जरूर करना चाहिए, और लगभग 280 ग्राम तक सभी सब्जियों को खाना चाहिए तो खेतिहर महिलाएं भी अपने परिवार को स्वस्थ्य रख सकती है l
केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक (प्रसार ) डॉ.विनोद प्रकाश ने बताया कि सब्जियां की बुबाई लाईन से करने के साथ पेड़ से पेड़ की दूरी और पंक्ति से पंक्ति की दूरी सभी तकनीकि बातो को विधिवत जानकारी दी l
केंद्र के कृषि अभियंत्रण के वैज्ञानिक डॉ. कमलकांत ने पोषण वाटिका के लिए "वूमेन फ्रेंडली" निराई गुड़ाई मे कम श्रम लगने वाले कृषि यंत्रों की विस्तृत जानकारी दी l
बीज वितरण में ग्राम रति का नगला, जाऊ इनायतपुर, नगला कांच, बाबस आदि गांवों की महिला कृषकों ने भाग लिया l
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें