सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

शिव पुराण कथा के शुभारंभ पर निकली भव्य कलश यात्रा

 

सिकंदराराऊ। 

रविवार को नगर के मोहल्ला नौरंगाबाद पश्चिमी स्थित ओम बाबा मंदिर पर शिव पुराण कथा का शुभारंभ हुआ । इस अवसर पर नगर में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा का शुभारंभ मंडी गांधी गंज स्थित शिव मंदिर पर पूजा अर्चना के बाद हुआ। कलश यात्रा नयागंज बाजार, तिराहा बाजार ,बड़ा बाजार, राठी चौराहा, हुरमत गंज होते हुए ओम बाबा मंदिर पर पहुंचकर संपन्न हुई। कलश यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा करके भव्य स्वागत किया गया । कथा स्थल पर पहुंचकर कथा व्यास आचार्य शीलेंद्र कृष्ण दीक्षित द्वारा विधि विधान के साथ पूजा अर्चना करके कथा का शुभारंभ किया गया । 

इस अवसर पर  बिपिन चंद्र लाल, आरती त्रिवेदी, सुषमा चौहान, कमलेश कुमारी, मुकुल गुप्ता ,प्रशांत भारद्वाज,  सुयश वार्ष्णेय, सागर वार्ष्णेय,, शरद वार्ष्णेय, मयंक वार्ष्णेय,राजा आदि मौजूद थे।




@samachar24news

टिप्पणियाँ