एटा।* कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के अन्तर्गत एक युवक द्वारा स्वयं को गोली मारकर आत्महत्या का प्रयास किया गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसको उपचार के लिए मेडिकल कालेज में दाखिल कराया। यहां से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
बताया गया है कि कोतवाली देहात के गांव नगला पुढ़ियार निवासी 25 वर्षीय गुड्डू यादव पुत्र कमल सिंह ने मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में स्वयं को गोली मार ली। गोली लगते ही परिवार में हड़कंप मच गया। भाई नीलेश यादव द्वारा परिजननों की मदद से उसको उपचार के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। डाक्टर ने प्राथमिक उपचार देने के पश्चात हालत नाजुक देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
अपर पुलिस अधीक्षक धनंजय सिंह कुशवाह ने बताया कि मंगलवार को प्रातः कोतवाली देहात पुलिस को सूचना मिली कि नगला पुढियार गांव में एक युवक द्वारा गोली मार ली है। वह गंभीर रूप से घायल हुआ है। मौके पर पहुँची पुलिस ने जांच पड़ताल की तो पता चला कि युवक मानसिक रूप से परेशान है, पारिवारिक कलह के कारण उसने गोली मारी है। घटना की पुलिस गहनता से जांच पड़ताल कर रही है।
@samachar24news
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें