पत्रकार अवनीश दीक्षित के साथ खाकी द्वारा किए गए अमानवीय व्यवहार के संबंध में डीएम को सोंपा प्रदेश की राज्यपाल के नाम सम्बोधित ज्ञापन
कानपुर में पत्रकार अवनीश दीक्षित के साथ खाकी द्वारा किए गए अमानवीय व्यवहार के संबंध में प्रदेश की राज्यपाल के नाम सम्बोधित एक ज्ञापन जिला अधिकारी को दिया गया।
घटना से आक्रोशित पत्रकारों ने ज्ञापन के माध्यम से कहा है कि कानपुर के भारत समाचार चैनल के तेज तर्रार पत्रकार अवनीश दीक्षित के साथ कानपुर पुलिस के द्वारा अमानवीय व्यवहार किया गया है। यह सर्वविदित है। जिसको लेकर उत्तर प्रदेश के समस्त पत्रकार संगठनों में काफी आक्रोश है और सभी पत्रकार संगठन पीड़ित पत्रकार अवनीश दीक्षित को न्याय दिलाने के साथ ही दोषियों पर कठोर कार्यवाही करवाने के लिए प्रणवद्ध है। आपसे हमारा निवेदन है की जो भी इस घटना में दोषी है उन पर त्वरित कार्रवाई की जाए जैसी आपकी कार्यशैली जग जाहिर है और पीड़ित पत्रकार को तत्काल न्याय दिया जाए।
ज्ञापन देने वालों में दीपेश भारद्वाज - पत्रकार प्रेस परिषद, शम्मी गौतम - उप्र वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन, अतुल नारायण - प्रेस क्लब, राजदीप तोमर - अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति ,शम्भूनाथ पुरोहित - ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन आदि अनेक पत्रकार मौजूद थे।
@samachar24news



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें