जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने थाना सिकन्द्राराऊ पर 'थाना दिवस' का आयोजन कर आमजन की शिकायतों को सुना
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा संयुक्त रूप से थाना सिकन्द्राराऊ पर 'थाना दिवस' का आयोजन कर आमजन की शिकायतों को सुना गया तथा उनके त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
थाना समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी आशीष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल द्वारा संयुक्त रूप से थाना सिकन्द्राराऊ पर जनसुनवाई की गयी । जनसुनवाई के दौरान उपजिलाधिकारी सिकन्द्राराऊ, क्षेत्राधिकारी सिकन्द्राराऊ, प्रभारी निरीक्षक थाना सिकन्द्राराऊ, कानूनगो, लेखपाल,राजस्व निरीक्षक आदि पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे । जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा समाधान दिवस में आये हुए फरियादियों की समस्याओं को सुना गया । इस दौरान कुछ शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया तथा शेष शिकायतों का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया । इस दौरान राजस्व से सम्बन्धित प्रकरणों में पुलिस एवं राजस्व टीम के सहयोग से मामलों के निस्तारण कराने हेतु सम्बन्धित को दिशा-निर्देश दिए गए । पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रभारी निरीक्षक थाना सिकन्द्राराऊ को थाने पर आने वाले शिकायतकर्ताओं के साथ शिष्ट आचरण करने तथा उनकी समस्याओं को सुनकर शीघ्र गुणवत्तापूर्वक निस्तारण कराने हेतु निर्देशित किया गया ।
@samachar24news



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें