एटा।* जैथरा थाना क्षेत्र में गुरुवार की देर रात्रि मकान का लैंटर गिर गया। मकान के बरामदे में सो रही दादी व तीन पोतियां दब गईं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने दादी व दो पेतियों को मृतक घोषित कर दिया, एक को हायर सेंटर रेफर कर दिया, उसकी आगरा में मौत हो गई। तीन शवों के एटा में पोस्टमार्टम कराए गए हैं, जबकि एक का आगरा में पीएम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द किया गया है।थाना जैथरा के गांव काकूपुरा निवासी गुड्डु उर्फ रामगोपाल का मकान लगभग 16 वर्ष पुराना बना हुआ है। वो रात में दूध की डेयरी पर दूध देने गए थे। घर के बरामदे में खाना खाकर रामगोपाल की मां होशियारश्री (65), बेटा शिवा उम्र 7 वर्ष, आनन्द उम्र 13 वर्ष, बेटी सपना उम्र 19 वर्ष, अंशिका 8 वर्ष तथा जूली उम्र 14 वर्ष खाना खाकर परिवार के साथ घर के बरामदा में लेटे हुए थे। रात लगभग 10 बजे लैंटर गिर गया। तेज आवाज सुनकर गांव के लोग पहुंच गए। मलबे में फंसे लोगों को गांव वालों की मदद से बाहर निकाला गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैथरा भर्ती कराया गया। यहां से जूली, अंशिका, होशियारश्री, सपना को एटा रेफर कर दिया। डाक्टर ने होशियारश्री, जूली, अंशिका को मृत घोषित कर दिया, जबकि सपना को रेफर कर दिया। सपना ने आगरा में दम तोड़ दिया। एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत से कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शवों को कब्जे में कर कानूनी कार्रवाई की है।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें