एटा।* विश्व स्तनपान सप्ताह 1 अगस्त से 8 अगस्त तक विश्व स्तनपान सप्ताह के शुभ अवसर पर मुख्य चिकिसाधिकारी के सभागार परिसर में विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।इस अवसर पर डॉ० रिषभ सक्सैना द्वारा विश्व स्तनपान दिवस पर विस्तृत रूप से सम्पूर्ण जानकारी दी गयी। उनके द्वारा बताया गया कि प्रत्येक शिशु को माँ का पहला गाढ़ा दूध पिलाना अतिआवश्यक है क्योंकि वह बच्चे के लिए सम्पूर्ण आहार एवं आने वाली गम्भीर बीमारियों से लड़ने की शक्ति प्रदान कराता है तथा छः माह तक केवल माँ का दूध ही पिलाना आवश्यक है अन्य कोई पेय एवं खाद्य व पानी न दिया जाये। इस अवसर कमालुद्दीन, अपर जिला जज/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, एटा एवं डॉ० उमेश त्रिपाठी, मुख्य चिकित्साधिकारी, एटा द्वारा भी इस दिवस से सम्बन्धित आवश्यक सम्पूर्ण जानकारी प्रदान करायी गयी। इस अवसर पर जिला अस्पताल के समस्त अधिकारीगण, कर्मचारीगण आदि लोग उपस्थित रहे।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें