स्थानीय मौहल्ला श्रीनगर, पीपल चौक के पास से कश्यप समाज द्वारा आज भगवान गणेश जी की प्रतिमा का विधि विधान के साथ विसर्जन किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं में अच्छा-खासा उत्साह देखने को मिला।भक्तों ने पूजा अर्चना और आरती के बाद गणपति बप्पा को भावभींनी विदाई दी। गणपति विसर्जन के दौरान ढोल-नगाड़ों और भक्ति गीतों से पूरा माहौल भक्तिमय नजर आया। श्रद्धालु नाचते-गाते हुये गणपति भजनों पर लीन हो गये और ‘गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ’ के जयकारे लगाते रहे। श्रद्धालुओं ने भगवान श्री गणेश से सुख, शांति और समृद्धि की भी कामना की।
अन्त में अलीगढ़ रोड स्थित नहर में श्री गणेश जी की प्रतिमा का विसर्जन हर्षोल्लास के साथ किया गया।
गणपति विसर्जन समारोह में श्रीमती अलका कश्यप, सरला कश्यप, बबिता कश्यप, ममता कश्यप, ईशा कश्यप, गरिमा कश्यप, राजकुमारी, बुलबुल कश्यप, सरिता सविता, देव कश्यप, कान्हा, राजू, बल्लो, उमेश कश्यप, रौनक कश्यप, नवीन कश्यप, अनिल कश्यप, हेमन्त शर्मा व रानी सहित दर्जनों श्रद्धालु प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
@#samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें