कस्बे में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के पावन अवसर पर नवमी को भगवान श्रीकृष्ण का भव्य डोला परंपरागत रूप से निकाला गया। डोला राम मंदिर से विधि-विधान के साथ शुरू होकर मुख्य बाजार और अपने निर्धारित रूटों से होता हुआ गुजरा। इस दौरान पूरा कस्बा भक्तिमय माहौल में सराबोर नजर आया।
मेले का मुख्य आकर्षण मां काली का भव्य स्वरूप रहा। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने मां काली के स्वरूप की आरती उतारी और आशीर्वाद लिया। इसके साथ ही मेले में करीब एक दर्जन मनमोहक झांकियां निकाली गईं, जिन्हें देखने के लिए भारी संख्या में भीड़ उमड़ी।
इस धार्मिक आयोजन में मेला कमेटी के अध्यक्ष सुरेश आर्य और नगर पंचायत चेयरमैन हर्षकांत कुशवाहा मुख्य रूप से शामिल रहे। मेले की व्यवस्थाओं को संभालने और इसे सफल बनाने में वरुण राठी, विनीत जाखेटिया, अंकित जाखेटिया, निखिल चैचाणी, सोनू व्याणी, बन्टी आर्य और सोविल गुप्ता सहित मेला कमेटी के तमाम पदाधिकारी व सदस्य मुस्तैद रहे।
@#samachar24news


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें