सेठ पी.सी. बागला (पी.जी.) कॉलेज में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन
सेठ पी.सी. बागला (पी.जी.) कॉलेज, हाथरस में विद्यार्थियों के सामान्य ज्ञान, समसामयिक विषयों के प्रति जागरूकता तथा बौद्धिक क्षमता को विकसित करने के उद्देश्य से सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 25 सितंबर 2026 को किया गया । प्रतियोगिता में महाविद्यालय के विभिन्न पाठ्यक्रमों में अध्ययनरत लगभग 100 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) महावीर सिंह छौंकर के मार्गदर्शन में तथा समन्वयक डॉ. दीपा ग्रोवर के संयोजन में किया गया।
प्रतियोगिता के परिणाम निम्न प्रकार रहे
*प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागी*
*संयुक्त रूप से प्रथम स्थान*
महक अवस्थी,योगेश कुमार,मेघा शर्मा,ज्योति
*संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान*
स्नेहा चौधरी,माधुरी,एकता,दिशा शर्मा,डोली सलोनी यादव
*संयुक्त रूप से तृतीय स्थान*
विधि शर्मा, अनुपम,हेमलता,नन्द किशोर,पलक,बबली,अंजली,बेबिनाज़,जगवीर सिंह,हिमांशी गौतम,वर्षा पाठक,सुरभि उपाध्याय,दामिनी पाण्डेय
इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. (डॉ.) महावीर सिंह छौंकर ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों में अध्ययन के प्रति रुचि बढ़ाने के साथ-साथ उनकी सामान्य जागरूकता, तार्किक चिंतन, आत्मविश्वास और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को विकसित करती हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को अपनी उपलब्धि को आगे की शैक्षिक यात्रा के लिए प्रेरणा के रूप में लेना चाहिए तथा अन्य विद्यार्थियों को भी निरंतर ज्ञानार्जन के लिए प्रेरित होना चाहिए।
समन्वयक डॉ. दीपा ग्रोवर ने प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करने वाले सभी विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए पाठ्यक्रमीय अध्ययन के साथ-साथ ऐसी ज्ञानवर्धक एवं रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन निरंतर किया जाना आवश्यक है।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में सांस्कृतिक समिति के समस्त सदस्यों, महाविद्यालय के प्रोफेसरों तथा विद्यार्थियों का सराहनीय सहयोग रहा। प्रतियोगिता के परिणाम घोषित होने पर विजेता विद्यार्थियों में उत्साह एवं प्रसन्नता का वातावरण रहा। महाविद्यालय परिवार ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ देते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार की शैक्षणिक एवं ज्ञानवर्धक प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।
@#samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें