सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

श्रम विभाग द्वारा संचालित BOCW के लाभार्थियों को चेक एवं सफाई कर्मियों को किट वितरण

आउटसोर्स कर्मियों को मिलेगा सम्मानजनक पारिश्रमिक, सामाजिक सुरक्षा और बेहतर सेवा व्यवस्था का लाभ


हाथरस। 

विभिन्न प्रशासकीय विभागों में कार्यरत आउटसोर्स कर्मियों को शासन द्वारा न्यूनतम पारिश्रमिक सुनिश्चित कराए जाने के साथ ही साथ नियम संगत कटौतियों एवं अन्य सेवा शर्तों का लाभ प्रदान कराये जाने तथा आउटसोर्स सेवा निगम के लोगो (LOGO) का अनावरण, वेबसाइट एवं पोर्टल के शुभारम्भ के अवसर पर अग्रवाल सेवा सदन आगरा रोड हाथरस में सासंद अनूप प्रधान वाल्मीकि की अध्यक्षता एवं विधायक सदर/महिला एवं बाल विकास संबंधी संयुक्त समिति की सभापति श्रीमती अंजुला सिंह माहौर,  विधायक सिकंदराराऊ वीरेन्द्र सिंह राणा,  जिलाध्यक्ष राष्ट्रीय लोक दल श्याम सिंह, जिलाधिकारी अतुल वत्स, मुख्य विकास अधिकारी पीएन दीक्षित तथा अपर जिलाधिकारी वि/रा प्रशांत तिवारी की उपस्थिति में आयोजित किया गया। मंच पर उपस्थित  जनप्रतिनिधियों का स्वागत पौधा भेंट कर किया गया।

इस मौके पर  मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश  योगी आदित्यनाथ  के कर कमलों द्वारा उ०प्र० आउटसोर्स सेवा निगम के लोगो (LOGO) का अनावरण, वेबसाइट एवं पोर्टल के शुभारम्भ, पारिश्रमिक एवं अन्य उद्घोषणाओं सम्बन्धी कार्यक्रम का सजीव प्रसारण प्रदर्शित किया गया, जिसे उपस्थित  जनप्रतिनिधिगणों, अधिकारियों/कर्मचारियों, आउटसोर्स कार्मिकों ने  मुख्यमंत्री के उद्बोधन को देखा और सुना।

उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम के शुभारंभ तथा वेबसाइट एवं पोर्टल की लॉन्चिंग के अवसर पर  सांसद अनूप प्रधान वाल्मीकि ने कहा कि आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार द्वारा अनेक महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की लंबे समय से चली आ रही समस्याओं के समाधान की दिशा में उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि आउटसोर्सिंग के माध्यम से विभिन्न विभागों में कार्य कर रहे कर्मचारी, विशेषकर सफाई कर्मचारी, स्वास्थ्य, सिंचाई एवं अन्य विभागों में कार्यरत कार्मिक हमारे समाज और परिवार का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। उनके हितों एवं समस्याओं की चिंता करना सरकार और जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री द्वारा आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के वेतन में उल्लेखनीय वृद्धि कर उनके परिवारों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का कार्य किया गया है और व्यवस्था की गई है कि प्रत्येक माह की ’’5 तारीख तक आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के खाते में वेतन पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए।’’ इससे कर्मचारियों एवं उनके परिवारों को समय से आर्थिक सहायता उपलब्ध होगी तथा त्योहारों के अवसर पर वेतन न मिलने जैसी समस्याओं से भी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के ईपीएफ से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए भी निगम के माध्यम से प्रभावी व्यवस्था की गई है। इससे कर्मचारियों को सामाजिक सुरक्षा का लाभ समय से प्राप्त होगा। उन्होंने सफाई कर्मचारियों के सम्मान का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रयागराज कुंभ के दौरान सफाई कर्मचारियों के पैर पखारकर उन्हें सम्मान देने का कार्य किया गया था। यह सफाई कर्मचारियों के सम्मान और उनके सामाजिक महत्व को रेखांकित करने वाला ऐतिहासिक संदेश था। उन्होंने आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के लिए वर्दी की व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने का भी स्वागत किया। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों सहित अन्य आउटसोर्सिंग कार्मिकों को समय से वर्दी उपलब्ध होने से उनके कार्य के प्रति सम्मान और व्यावसायिक पहचान को बढ़ावा मिलेगा। 

विधायक सदर/महिला एवं बाल विकास संबंधी संयुक्त समिति की सभापति श्रीमती अंजुला सिंह माहौर, विधायक सिकन्दराराऊ वीरेन्द्र सिंह राणा ने कहा कि आज का दिन उत्तर प्रदेश के उन हजारों-लाखों आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, जिन्होंने लंबे समय तक विभिन्न सरकारी विभागों में पूरी निष्ठा और मेहनत के साथ अपनी सेवाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आउटसोर्स कर्मचारियों की समस्याओं और उनकी वर्षों की कठिनाइयों को समझते हुए उनके हित में जो महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। पहले आउटसोर्स कर्मचारियों को अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। रोजगार की स्थिरता, समय से मानदेय का भुगतान, बिचौलियों की भूमिका और सामाजिक सुरक्षा जैसे विषय उनके सामने बड़ी चुनौती बने रहते थे। अब उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम के माध्यम से व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, व्यवस्थित और कर्मचारी हितैषी बनाया जा रहा है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि अब कर्मचारियों को उनका मानदेय समय से सीधे उनके बैंक खाते में प्राप्त होगा। बिचौलियों की भूमिका समाप्त होगी और कर्मचारी को उसके परिश्रम का पूरा लाभ मिलेगा। साथ ही कर्मचारी भविष्य निधि तथा कर्मचारी राज्य बीमा निगम जैसी सामाजिक सुरक्षा व्यवस्थाओं का लाभ भी समय से सुनिश्चित किया जाएगा। भर्ती प्रक्रिया में भी पारदर्शिता लाई जाएगी और शासन के नियमों के अनुसार अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, महिलाओं एवं दिव्यांगजनों के लिए निर्धारित आरक्षण व्यवस्था का पालन सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने आउटसोर्स कर्मचारियों के मानदेय में भी ऐतिहासिक वृद्धि की घोषणा की है। यह वृद्धि केवल वेतन में वृद्धि नहीं है, बल्कि लाखों परिवारों के जीवन में आर्थिक सुरक्षा और सम्मान बढ़ाने का माध्यम है। इससे कर्मचारियों को अपने बच्चों की शिक्षा, परिवार के भरण-पोषण और रोजमर्रा की आवश्यकताओं को बेहतर ढंग से पूरा करने में सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि हाथरस जनपद की बात करें तो यहां विभिन्न विभागों में बड़ी संख्या में कर्मचारी आउटसोर्सिंग के माध्यम से अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इन कर्मचारियों ने कठिन परिस्थितियों में भी पूरी जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया है। आज हम उन सभी भाई-बहनों को इस नई व्यवस्था के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हैं। आज सरकार ने आउटसोर्स कर्मचारियों के सम्मान, सुरक्षा और भविष्य की चिंता की है। इसलिए हमारी भी जिम्मेदारी है कि हम अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ करें तथा जनता की सेवा को सर्वाेच्च प्राथमिकता दें।

इस मौके पर जनप्रतिनिधियों ने लाभार्थियों को सुरक्षा टूल किट एवं डैमो चौक, कन्या सहायता योजना एवं मातृत्व शिशु एवं बालिका योजनातंर्गत स्वीकृति पत्र वितरित कर लाभांवित किया।

उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम के शुभारंभ एवं वेबसाइट तथा पोर्टल की लॉन्चिंग के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में  जनप्रतिनिधिगणों का मुख्य विकास अधिकारी पीएन दीक्षित ने हार्दिक आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि आपकी गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई तथा उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम के माध्यम से आउटसोर्स कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, सुगम एवं व्यवस्थित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। वेबसाइट एवं पोर्टल की शुरुआत से संबंधित प्रक्रियाओं में पारदर्शिता एवं दक्षता बढ़ाने में सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग एवं सहभागिता से शासन की मंशा के अनुरूप योजनाओं एवं कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जायेगा।

इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद हाथरस, आउटसोर्स कर्मचारी,  जनप्रतिनिधिगण तथा प्रिंट एवं इलेक्ट्रोनिक मीडिया से पत्रकार बंधु आदि उपस्थित रहे।


@#samachar24news 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...