सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

एडीएचआर की पारिवारिक उत्सवों पर रक्तदान मुहिम से प्रेरित होकर बेटे के जन्मदिन पर हर वर्ष रक्तदान करते हैं माता-पिता

“जन्मदिन मनाइए, खुशियां बांटिए और रक्तदान कर किसी जरूरतमंद को जीवनदान भी दीजिए।”


हाथरस। 

समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाने और जरूरतमंद मरीजों को जीवनदान देने के उद्देश्य से एडीएचआर (एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक ह्यूमन राइट्स) द्वारा चलाए जा रहे रक्तदान जागरूकता अभियान का सकारात्मक प्रभाव लगातार देखने को मिल रहा है। इसी मुहिम से प्रेरित होकर बागला डिग्री कॉलेज के कॉमर्स विभाग के प्रोफेसर राजेश शर्मा एवं उनकी पत्नी पूजा शर्मा अपने पुत्र आयुष्मान शर्मा के जन्मदिन के अवसर पर प्रत्येक वर्ष रक्तदान कर समाज के सामने एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत करते हैं।

दंपति का मानना है कि जन्मदिन जैसे खुशी के अवसर को केवल उत्सव तक सीमित न रखते हुए किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन को बचाने के संकल्प के साथ मनाया जाना चाहिए। रक्तदान के माध्यम से वे रक्त की कमी से जूझ रहे मरीजों को जीवनदान देने का प्रयास करते हैं और समाज को भी इस नेक कार्य के लिए प्रेरित करते हैं।

प्रोफेसर राजेश शर्मा ने कहा कि एडीएचआर के राष्ट्रीय महासचिव प्रवीन वार्ष्णेय द्वारा समाज में रक्तदान के प्रति नई ऊर्जा और जागरूकता का संचार किया गया है। एडीएचआर की रक्तदान मुहिम लोगों को अपने हंसी-खुशी के पलों को सामाजिक सरोकारों से जोड़ने की प्रेरणा दे रही है। उन्होंने कहा कि यदि जन्मदिन, शादी की सालगिरह और अन्य पारिवारिक अवसरों पर रक्तदान किया जाए तो यह उत्सव किसी जरूरतमंद के लिए जीवन का सबसे बड़ा उपहार बन सकता है।

एडीएचआर के राष्ट्रीय महासचिव प्रवीन वार्ष्णेय ने कहा कि संस्था ने शुरू से ही समाज के लोगों से अपील की है कि वे अपने पारिवारिक उत्सवों, शादी की वर्षगांठ, जन्मदिन एवं अन्य खुशी के अवसरों पर रक्तदान कर दूसरों को जीवनदान देने का संकल्प लें।उन्होंने कहा कि “अपनी खुशियों को तभी वास्तविक अर्थ मिलता है, जब उनसे किसी दूसरे के जीवन में भी खुशियां और उम्मीद पैदा हों।” रक्तदान न केवल मानवता की सबसे बड़ी सेवा है, बल्कि यह समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी का भी प्रतीक है।

एडीएचआर की इस पहल से प्रेरित होकर राजेश शर्मा और पूजा शर्मा द्वारा अपने बेटे के जन्मदिन पर रक्तदान करने की परंपरा निश्चित रूप से समाज के लिए एक प्रेरक संदेश है।


@#samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...