एसओजी व थाना सिकन्द्राराऊ पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में सराहनीय कार्य करते हुए कुण्डल, मोबाईल छिनैती की घटना का सफल अनावरण करके घटना कारित करने वाले 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से 1 जोडी कुण्डल(छीने हुए), 1 मोबाईल (छीना हुए) , 2 तमंचा , 4 जिन्दा कारतूस 315 बोर व घटना मे प्रयुक्त बुलट मोटरसाइकिल बरामद की है।
दिनांक 14.09.2026 को थाना सिकन्द्राराऊ पर एक महिला(वादिया) द्वारा लिखित तहरीर के माध्यम से सूचना दी कि दिनांक 14.09.2026 को समय शाम करीब 07.10 बजे वादिया अपनी नातिन के साथ खेत की तरफ से आ रही थी तभी कासगंज रोड सर्विस रोड पर घर के करीब 300 मीटर पहले पीछे से आ रहे मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात व्यक्तियो ने वादिया के कुंडल झपटा मारकर छीन लिए । जिसके सम्बन्ध में वादिया की प्राप्त लिखित तहरीर के आधार पर थाना सिकन्द्राराऊ पर सुसंगत धाराओँ में पंजीकृत किया गया था ।
वहीं दूसरी ओर दिनांक 19.09.2026 को थाना सिकन्द्राराऊ पर वादी विकास शर्मा पुत्र गिरजाशंकर शर्मा निवासी महामई सलावत नगर थाना सिकन्द्राराऊ हाथरस द्वारा लिखित तहरीर के माध्यम से सूचना दी कि दिनांक 14.09.2026 को समय शाम करीब 07.00 बजे ग्राम महामई मे खाना खाकर टहल रहा था तभी 02 अज्ञात व्यक्तियो द्वारा वादी से लाडपुर गांव जाने का रास्ता पूछा तथा वादी का मोबाइल झपटा मारकर ले गये । जिसके सम्बन्ध में वादी की प्राप्त लिखित तहरीर के आधार पर थाना सिकन्द्राराऊ पर सुसंगत धाराओँ में पंजीकृत किया गया था ।
पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा उक्त घटनाओ को बेहद गंभीरता से लेते हुए घटनाओं के अनावरण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी सिकन्द्राराऊ को निर्देशित किया गया था तथा एसओजी टीम को भी लगाया गया था । जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सिकन्द्राराऊ के निकट पर्यवेक्षण में दिनांक 20.09.2026 को थाना सिकन्द्राराऊ पुलिस एवं एसओजी टीम के कठिन परिश्रम व अथक-प्रयासोपरान्त धरातलीय साक्ष्य, टैक्निकल इन्टेलिजेन्स, सीसीटीवी फुटेज व अन्य लाभप्रद सूचनाओं के संकलन से थाना क्षेत्रान्तर्गत महिला से हुई कुण्डल छीनने व एक व्यक्ति से मोबाइल छीनने की घटना का सफल अनावरण करते हुए घटना कारित करने वाले दोनों अभियुक्तों तेजवीर सिंह पुत्र बाबू निवासी ग्राम पंचो थाना सिकन्द्राराऊ जनपद हाथरस एवं मोनू पुण्ड़ीर पुत्र ओमप्रकाश निवासी ग्राम पचों थाना सिकन्द्राराऊ जनपद हाथरस को पुरदिल नगर रोड से गिरफ्तार किया गया है । जिनके कब्जे से 1 जोडी कुण्डल(छीने हुए), 1 मोबाईल (छीना हुए) व 2 तमंचा , 4 जिन्दा कारतूस 315 बोर व घटना मे प्रयुक्त बुलट मोटरसाइकिल बरामद हुई है । अभियुक्तो की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में थाना सिकन्द्राराऊ पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
@#samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें