क्षेत्र के पी.के. इण्टर कॉलेज नगला ब्राह्मण में राधा अष्टमी के पावन पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की डायरेक्टर श्रीमती रंजना कुमार ने राधारानी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित एवं मालार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया ।
इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा आकर्षक झांकियों एवं नृत्य प्रस्तुति द्वारा राधारानी का गुणगान किया गया । विद्यार्थियों की प्रस्तुति मनमोहक एवं आकर्षक रहीं । कार्यक्रम में विद्यालय में समय - समय पर होने वाली प्रतियोगिताओं के विजेताओं एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को डायरेक्टर जी द्वारा शील्ड , मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया ।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य प्रशांत शर्मा, उमेश शर्मा, पदम सिंह, प्रदीप कुमार , मनमोहन सिंह, अजीत यादव , कमलकांत , चाहत , गिरजेश शर्मा, दुमैती कुमारी , अर्शिता सक्सेना, प्राची यादव आदि गणमान्य उपस्थित रहे।
@#samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें