सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

9वें राष्ट्रीय राष्ट्रीय पोषण माह का मुख्यमंत्री ने वाराणसी से किया शुभारंभ, विकास भवन सभागार में हुआ सजीव प्रसारण



8 अक्टूबर तक हमारी आंगनबाड़ी हमारी जिम्मेदारी की अवधारणा पर चलेगा राष्ट्रीय पोषण माह


हाथरस । 

 9वें राष्ट्रीय पोषण माह के शुभारंभ के अवसर पर विकास भवन सभागार में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन सदस्य राज्य महिला आयोग श्रीमती रेनू गौड़ एवं मुख्य विकास अधिकारी पीएन दीक्षित ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम के दौरान प्रत्येक परियोजना से एक-एक आंगनवाड़ी कार्यकत्री, जिन्होंने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत अपनी परियोजना में सर्वाधिक फॉर्म भरवाये को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करने के साथ ही बाल विकास परियोजना अधिकारी हाथरस ग्रामीण श्रीमती सोनी कुमारी एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी सिकंदराराऊ श्रीमती कल्पना दुबे को जिले में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत सर्वाधिक फॉर्म भरवाने पर अतिथियों ने सम्मानित किया।  सदस्य राज्य महिला आयोग श्रीमती रेनू गौड़ ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियो को बढ़े हुए मानदेय पर बधाई देते हुए पोषण अभियान के तहत पोषण अभियान के तहत इस 9वें राष्ट्रीय पोषण माह में  प्रधानमंत्री की मंशानुसार निर्धारित थीम आधारित दैनिक गतिविधि करने तथा अधिक से अधिक लोगों को इसमें जोड़ने हेतु प्रेरित करने को कहा। इस मौके पर सदस्य राज्य महिला आयोग श्रीमती रेनू गौड़ ने गर्भवती महिलाओं को पोषण ढलिया एवं शिशुओं को अन्नप्राशन भी कराया।

इस मौके पर जिला कार्यक्रम अधिकारी धीरेन्द्र उपाध्याय ने बताया कि पोषण अभियान एक बहुविभागी कन्वर्जेंस अभियान है, जिसके तहत  प्रधानमंत्री के विजन सुपोषित भारत (कुपोषण मुक्त भारत) के तहत नवें राष्ट्रीय पोषण माह आज से 8 अक्टूबर तक किया जाएगा। इसकी अवधारणा ‘‘हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’’ निर्धारित की गई है। जिसका उद्देश्य पोषण, देखभाल एवं बाल विकास हेतु सामुदायिक नेतृत्व वाले कार्यवाही के केंद्र में आंगनबाड़ी केंद्रों को स्थापित करना तथा आंगनवाड़ियों के प्रति सामूहिक स्वामित्व एवं जवाबदेही को सुदृढ़ करना है। पोषण माह पांच मुख्य थीम पर आधारित है,आहार विविधता एवं पर्याप्त प्रोटीन, आंगनबाड़ी केंद्रों पर ताजा पका भोजन, सामुदायिक स्वामित्व एवं जवाबदेही, बाल विकास हेतु पोषण एवं प्रारंभिक उद्दीपन। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना हेतु नगद हस्तांतरण पोषण माह 2026 के दौरान दिवसवार गतिविधियां आयोजित की जाएगी तथा भारत सरकार द्वारा विकसित जन आंदोलन पोर्टल पर इसकी फीडिंग भी की जाएगी। अंत में धन्यवाद ज्ञापन करते हुए जिला कार्यक्रम अधिकारी ने सभी आंगनबाड़ी कार्यकत्रिओं एवं सीडीपीओ तथा मुख्य सेवकों को अधिक से अधिक के गतिविधियों को पोषण अभियान के पोर्टल पर फ़ीड करने तथा इस राष्ट्रीय पोषण माह के लक्ष्यो को अपने सभी लाभार्थी तक पहुंचाने को कहा। 

कार्यक्रम का संचालन श्रीमती मोनिका गौतम द्वारा किया गया।

इस मौके पर जिला प्रोबेशन अधिकारी सुश्री सीमा मौर्या, समस्त बाल विकास परियोजना योजना अधिकारी, समस्त मुख्य सेविका, आंगनवाड़ी कार्यकत्री आदि उपस्थित रहे।


@#samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...