थाना सिकन्द्राराऊ पुलिस ने एक युवक को अवैध तमंचा व 2 जिन्दा कारतूस बरामद कर जेल भेजा है।
पुलिस अधीक्षक चिरंजीवनाथ सिन्हा द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सिकन्द्राराऊ के निकट पर्यवेक्षण में थाना सिकन्द्राराऊ पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर ग्राम पंचों की तरफ से एक अभियुक्त पियूष पुत्र किसनाराम निवासी ग्राम मूलराज तहसील व थाना लोहावट जनपद फलोदी राजस्थान को 1 अवैध तमंचा व 2 जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया है । जिसके सम्बन्ध में थाना सिकन्द्राराऊ पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी है
@#samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें