कोतवाली क्षेत्र के गांव गिनोली में गाय चोरी के मामले में पुलिस द्वारा कार्रवाई न होने से नाराज ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। रविवार को बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
मामला 27 अगस्त की देर रात का है, जब गांव गिनोली से एक गाय चोरी हो गई थी। दो दिन पहले यह गाय अकराबाद थाना क्षेत्र के गांव इरखिनी मंडनपुर से बरामद की गई। गाय रखने वाले व्यक्ति ने पूछताछ में खुलासा किया कि यह गाय सिकंदराराऊ क्षेत्र के गांव हुसैनपुर से लाई गई थी। जब हुसैनपुर में तफ्तीश की गई, तो पता चला कि गिनोली गांव के ही कुछ युवकों ने गाय चोरी कर हुसैनपुर में बेची थी।
कोतवाली पुलिस की मदद से गाय को बरामद तो कर लिया गया है, लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि नाम सामने आने के बावजूद पुलिस ने अभी तक चोरों के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की है। आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने रविवार को सड़क जाम कर प्रदर्शन किया और पुलिस प्रशासन से चोरों को जल्द से जल्द जेल भेजने की मांग की।
@#samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें