नगर के मोहल्ला बारहसैनी स्थित राधा कृष्ण मंदिर से गणेश चतुर्थी के मौके पर भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें दो दर्जन झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया वहीं गणेश शोभायात्रा में शामिल लोगों का स्वागत रास्ते में अनेक स्थानों पर पुष्प वर्षा करके किया गया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसडीएम धर्मेंद्र सिंह चौहान सीओ अमित पाठक तथा कोतवाली प्रभारी शिव कुमार शर्मा भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
गणेश शोभा यात्रा का शुभारंभ पूर्व विधायक यशपाल सिंह चौहान एवं नगर के प्रमुख समाजसेवी युवा उद्योगपति विकास वार्ष्णेय देवा भैया ने फीता काटकर किया। शोभा यात्रा में गणेश भगवान, राधा कृष्ण, राम लक्ष्मण सीता, भगवान भोलेनाथ सहित दो दर्जन झांकिया आकर्षक केंद्र थी।
शोभायात्रा में प्रमुख रूप से मेला अध्यक्ष हर्षित वार्ष्णेय, मेला कोषाध्यक्ष अखिल वार्ष्णेय , मेला उपाध्याक्ष निशांत , पंकज गुप्ता, विशाल दरगढ, भूपेंद्र चौहान, आशीष वार्ष्णेय मेला सह कोषाध्यक्ष प्रकाश वार्ष्णेय मेला संयोजक हिमांशु वार्ष्णेय , मेला व्यवस्थापक देव , करण मेला मंत्री शानू , शेरू , मनोज वार्ष्णेय , जीवन भारद्वाज , निखिल वार्ष्णेय , चंदन , केतन , दीपक , उत्कर्ष , युवराज चतुर्वेदी, हर्षित, पुष्कर , सागर , पुलकित , नमन, दीपांशु, जीतू माहेश्वरी, सुमित गुप्ता आदि मौजूद रहे।
@#samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें