सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सिकंद्राराऊ में जुलूस-ए-मोहम्मदी हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ निकला

सिकंदराराऊ । 

नगर में जुलूस-ए-मोहम्मदी शुक्रवार को पुरानी तहसील रोड स्थित शाही जामा मस्जिद से जुमा की नमाज के बाद बेहद हर्षोल्लास, धूमधाम और शान-ओ-शौकत के साथ निकाला गया। सीरत कमेटी के सदर हबीब कुरैशी के नेतृत्व में शुरू हुए इस जुलूस में आकर्षक झांकियां और ऊंटों व घोड़ों पर सवार अरबी दूल्हे मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया।

 जुलूस के दौरान जीटी रोड सब्जी मंडी पर नगर पालिका अध्यक्ष मुहम्मद मुशीर कुरैशी व युवा नेता खालिद कुरैशी ने समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुहम्मद आजम खान, पूर्व ब्लाक प्रमुख ठा. सुमंत किशोर सिंह, पूर्व एमएलसी राकेश सिंह राना, महेंद्र सिंह सोलंकी, आगरा के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश बघेल और ब्लॉक प्रमुख पुत्र बंटी यादव का शाल व प्रतीक चिह्न भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान जुलूस में शामिल सैकड़ों लोगों पर गुलाब की पंखुड़ियों से पुष्प वर्षा की गई। 

दूसरी ओर, बस स्टैंड पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष पति इकराम कुरैशी द्वारा लोगों का पगड़ी बांधकर, प्रतीक चिह्न देकर और फूल बरसाकर इस्तकबाल किया गया। 

उलमाओं द्वारा नाते-पाक पढ़ते हुए 'नारे तकबीर अल्लाह-हू-अकबर' के बुलंद नारे लगाए गए। जुलूस का सफल संचालन समाजसेवी जाफर अली फारुकी द्वारा किया गया। पूरे रास्ते में मुस्लिम समाज के लोगों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर और शीतल पेय व जलपान बांटकर जुलूस का स्वागत किया। जुलूस में सबसे आगे जोश से भरे युवा चल रहे थे, जिनके पीछे घोड़ों पर अरबी दूल्हों के रूप में बच्चे, मक्का-मदीना की प्रतिकृतियां, अली हैदर की तलवार और धार्मिक झंडे लहराते हुए युवा चल रहे थे।


सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम

जुलूस की कमान और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उपजिलाधिकारी धर्मेंद्र सिंह चौहान, क्षेत्राधिकारी अमित पाठक और कोतवाली प्रभारी शिवकुमार शर्मा भारी पुलिस व पीएसी बल के साथ खुद मौके पर मौजूद रहे। कई थानों की पुलिस फोर्स को रूट पर जगह-जगह तैनात किया गया था।

जुलूस पुरानी तहसील से शुरू होकर आर्य कन्या इंटर कॉलेज, राठी चौराहा, बड़ा बाजार तिराहा, बाजार नयागंज, जीटी रोड, पुरानी सब्जी मंडी, हुरमत गंज, नौरंगाबाद पश्चिम, गौसगंज, शहाबुद्दीन गंज, नौखेल, चूड़ी मार्केट, बगिया बारहसैनी और मटकोटा होता हुआ अंसारियां स्कूल पर जाकर शांतिपूर्ण संपन्न हुआ।

इस अवसर पर मुख्य रूप से हाजी उमर कुरैशी, शमी अख्तर कुरैशी, हाजी नजर कुरैशी, मेहराज कुरैशी, नावेद अहमद खान, मेहरबान कुरैशी, मुजम्मिल कुरैशी, दिलशाद अंसारी, छोटे कुरैशी, जिलाध्यक्ष इकबाल कुरैशी, जब्बार कुरैशी, अकबर नवाब, फहीम अंसारी, बारिश कुरैशी, जाहिद कुरैशी, साहिल फारुकी, डॉ. अली खान, बिलाल कुरैशी, माशा अल्लाह, सैफ चौधरी, तोहिद कुरैशी, सैयद अली, फैजान अख्तर, हसन कुरैशी, नूरी कुरैशी, नवाब कुरैशी, खालिद मिस्त्री, अकरम फारुकी, बॉबी कुरैशी, आसिफ कुरेशी, सुल्तान कुरेशी सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।


@#samachar24news 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...