सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

त्वरित आर्थिक विकास योजना के कार्यों में तेजी लाकर दिसंबर 2026 तक पूर्ण करने के निर्देश

हाथरस। 

जिलाधिकारी अतुल वत्स ने कलेक्ट्रेट सभागार में त्वरित आर्थिक विकास योजना के अंतर्गत लोक निर्माण विभाग एवं ग्रामीण अभियंत्रण विभाग द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखते हुए निर्धारित समयसीमा में पूर्ण कराने तथा धीमी प्रगति वाले कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने सर्वप्रथम लोक निर्माण विभाग द्वारा त्वरित आर्थिक विकास योजना के अंतर्गत कराए जा रहे 5 कार्यों की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान 4 कार्यों की प्रगति संतोषजनक पाई गई, जिस पर जिलाधिकारी ने संतोष व्यक्त किया। वहीं मढ़ाका हनुमान मंदिर से पट्टी शक्ति सोरई संपर्क मार्ग के कार्य में केवल मिट्टी का कार्य पूर्ण होने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्य की प्रगति में तेजी लाने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने समीक्षा बैठक में प्रस्तुत की गई पीपीटी में बिना कॉर्डिनेट्स वाले फोटोग्राफ लगाए जाने पर भी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने निर्देश दिए कि आगामी बैठकों में पीपीटी में केवल कॉर्डिनेट्स वाले फोटोग्राफ ही प्रस्तुत किए जाएं, जिनमें संबंधित सहायक अभियंता एवं अवर अभियंता भी उपस्थित हों। उन्होंने निर्देशित किया कि आगामी बैठक के लिए कॉर्डिनेट्स वाले फोटोग्राफ सहित बुकलेट तैयार कर आज शाम तक उपलब्ध कराई जाए।

इसके पश्चात जिलाधिकारी ने ग्रामीण अभियंत्रण विभाग द्वारा त्वरित आर्थिक विकास योजना के अंतर्गत कराए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। विभाग द्वारा हाथरस में 7 तथा सिकन्द्राराऊ में 8 कार्य कराए जा रहे हैं। समीक्षा के दौरान मात्र 2 कार्यों की प्रगति संतोषजनक पाई गई, जबकि शेष कार्यों की प्रगति काफी धीमी पाए जाने पर जिलाधिकारी ने गहरी नाराजगी व्यक्त की।

जिलाधिकारी ने संबंधित मार्गों पर कार्य करा रहे अवर अभियंताओं से कार्यों की भौतिक प्रगति के संबंध में जानकारी ली। अवर अभियंताओं द्वारा संतोषजनक उत्तर न दिए जाने पर उन्होंने अधिशासी अभियंता, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को कड़ी चेतावनी देते हुए सभी कार्यों में अपेक्षित तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि त्वरित आर्थिक विकास योजना के अंतर्गत चल रहे सभी कार्यों को दिसंबर 2026 तक प्रत्येक दशा में पूर्ण कराया जाए। साथ ही कार्यों की नियमित रूप से स्थलीय समीक्षा करते हुए प्रगति की प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संबंधित अधिकारी एवं अभियंता कार्यों की गुणवत्ता, समयबद्धता एवं भौतिक प्रगति पर विशेष ध्यान देते हुए निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्य पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। 

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग, अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग सहित दोनों विभागों के सहायक अभियंता एवं अवर अभियंता उपस्थित रहे। की


@#samachar24news 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...