सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

यूपी-112 के डेटा विश्लेषण और गूगल मैप पर हॉटस्पॉट मैपिंग से वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश

एसओजी टीम एवं कोतवाली नगर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 05 शातिर अन्तर्जनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार


अभियुक्तों के कब्जे एवं निशानदेही से चोरी की 11 मोटरसाइकिल और 1 स्कूटी सहित कुल 12 दोपहिया वाहन बरामद


हाथरस। 

पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के आदेशानुसार जनपद में चलाए जा रहे संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण में एसओजी टीम एवं थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा संयुक्त कार्रवाई की गई।

पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान किला खाई गौशाला के पास से 5 शातिर अन्तर्जनपदीय वाहन चोरों शिवम माहौर पुत्र जयप्रकाश, निवासी जितेन्द्र का मकान, लाल डिग्गी, थाना कोतवाली नगर, जनपद हाथरस, सादाव पुत्र सलीम मीरासी, निवासी 14/224 काशीराम कॉलोनी, जलेसर रोड, थाना कोतवाली नगर, जनपद हाथरस, अंकित पुत्र चन्द्रपाल कुशवाह, निवासी मोहल्ला ऊँटगाड़ी, थाना कोतवाली नगर, जनपद हाथरस एवं संकेत वाल्मीकि पुत्र नवीन, निवासी मोहल्ला कर्र, थाना कोतवाली नगर, जनपद हाथरस तथा हुसैन अल्वी पुत्र पप्पू, निवासी तरफरा, थाना कोतवाली नगर, जनपद हाथरस को गिरफ्तार किया गया।अभियुक्तों के कब्जे एवं निशानदेही से विभिन्न स्थानों से चोरी की गईं 11 मोटरसाइकिल तथा 1 स्कूटी सहित कुल 12 दोपहिया वाहन बरामद किए गए हैं।

अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं वाहनों की बरामदगी के संबंध में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विगत 3–4 महीनों से जनपद हाथरस में मोटरसाइकिल चोरी की घटनाएँ सामने आ रही थीं। इन घटनाओं के प्रभावी अनावरण के लिए पुलिस अधीक्षक हाथरस श्री चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में विभिन्न पुलिस टीमों का गठन करते हुए एसओजी टीम को भी लगाया गया था।

पुलिस टीमों द्वारा यूपी-112 से वाहन चोरी की घटनाओं से संबंधित डेटा प्राप्त कर उसका गहन विश्लेषण किया गया। जिन स्थानों से अधिक संख्या में मोटरसाइकिल चोरी हुई थीं, उन्हें गूगल मैप के माध्यम से चिह्नित कर एक कॉर्डिनेटेड हॉटस्पॉट मैप तैयार किया गया।

चिन्हित हॉटस्पॉट पर थाना कोतवाली नगर पुलिस एवं एसओजी टीम को निगरानी तथा चेकिंग के लिए लगाया गया। लगातार सूचनाओं के संकलन, तकनीकी विश्लेषण एवं सघन चेकिंग के परिणामस्वरूप पुलिस टीम को वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करने में सफलता प्राप्त हुई।

गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि वे विभिन्न स्थानों से मोटरसाइकिल चोरी करके उन्हें किला खाई क्षेत्र में छिपा देते थे। बाद में चोरी के वाहनों को खोलकर उनके अलग-अलग पुर्जे कबाड़ में बेच देते थे तथा उससे प्राप्त धनराशि को अपने निजी एवं घरेलू खर्चों में इस्तेमाल करते थे।

बरामद वाहनों के संबंध में अभियुक्तों से विस्तृत पूछताछ करते हुए उनके आपराधिक इतिहास एवं अन्य घटनाओं में संलिप्तता की जानकारी की जा रही है।


@#samachar24news 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...