जिलाधिकारी अतुल वत्स ने आज जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम, हाथरस में चल रहे निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने स्टेडियम में लॉन टेनिस कोर्ट तथा रनिंग ट्रैक में डाली जा रही मिट्टी के कार्य का निरीक्षण किया और कार्य की गुणवत्ता का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों में निर्धारित मानकों एवं गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए तथा लंबित कार्यों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण किया जाए।
उन्होंने स्टेडियम में कराए जा रहे सौंदर्यीकरण कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के साथ-साथ समयबद्धता पर विशेष ध्यान दिया जाए।
निरीक्षण के दौरान जिला क्रीड़ा अधिकारी तथा संबंधित कार्यदायी संस्था के प्रभारी अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
@#samachar24news


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें