सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

विधानसभा चुनाव की तैयारियों के तहत ईवीएम एवं वीवीपैट की फर्स्ट लेवल चेकिंग (एफएलसी) का हुआ शुभारंभ

हाथरस। 

आगामी विधानसभा चुनाव-2027 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुचारू रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी अतुल वत्स तथा विभिन्न राष्ट्रीय/राज्यीय मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में आज कंट्रोल यूनिट (CU), बैलेट यूनिट (BU) एवं वीवीपैट (VVPAT) की फर्स्ट लेवल चेकिंग (एफएलसी) निर्धारित प्रोटोकॉल एवं भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप प्रारंभ की गई।

जिला निर्वाचन अधिकारी अतुल वत्स ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद में ईवीएम एवं वीवीपैट की फर्स्ट लेवल चेकिंग (एफएलसी) का कार्य 02 सितंबर, 2026 निर्धारित रोस्टर के अनुसार सुबह 09ः00 बजे से शाम 07ः00 बजे तक कराया जाएगा। एफएलसी का मुख्य उद्देश्य निर्वाचन में उपयोग होने वाली मशीनों की तकनीकी एवं कार्यशीलता संबंधी जांच कर यह सुनिश्चित करना है कि मतदान के दौरान किसी भी मशीन में तकनीकी खराबी की संभावना न्यूनतम रहे तथा मतदान प्रक्रिया निर्बाध एवं पारदर्शीढंग से संपन्न हो। उन्होंने बताया कि एफएलसी के दौरान कंट्रोल यूनिट, बैलेट यूनिट एवं वीवीपैट की तकनीकी जांच की जाएगी। इस कार्य के लिए हैदराबाद से इंजीनियरों की विशेष तकनीकी टीम जनपद में पहुंची है, जो निर्धारित प्रक्रिया एवं तकनीकी मानकों के अनुसार मशीनों की गहन जांच करेगी। पूरी प्रक्रिया राजनीतिक दलों के अधिकृत प्रतिनिधियों की मौजूदगी में पारदर्शी तरीके से संपन्न कराई जा रही है।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि फर्स्ट लेवल चेकिंग (एफएलसी) की पूरी प्रक्रिया भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों एवं मानकों के अनुसार पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न कराई जाए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया में प्रयुक्त होने वाले सभी उपकरणों की समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण जांच सुनिश्चित करना निर्वाचन की तैयारियों का महत्वपूर्ण हिस्सा है। एफएलसी के माध्यम से ईवीएम एवं वीवीपैट की विश्वसनीयता सुनिश्चित करने के साथ ही निष्पक्ष एवं पारदर्शी निर्वाचन के प्रति प्रशासन की प्रतिबद्धता भी मजबूत होगी।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रशांत तिवारी ने बताया कि जनपद में एफएलसी के अंतर्गत 2189 कंट्रोल यूनिट, 1984 बैलेट यूनिट एवं 1984 वीवीपैट मशीनों की जांच की जाएगी। एफएलसी के दौरान मशीनों की कार्यशीलता, तकनीकी स्थिति एवं अन्य निर्धारित मानकों की जांच के साथ आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी की जाएंगी, जिससे आगामी विधानसभा चुनाव में मतदान के समय मशीनों के संचालन में किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो।

आज भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नामित अवर सचिव/नोडल अधिकारी राकेश कुमार ने कंट्रोल यूनिट (CU), बैलेट यूनिट (BU) एवं वीवीपैट (VVPAT) की फर्स्ट लेवल चेकिंग कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने फर्स्ट लेवल चेकिंग कार्य को निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए निर्दशानुसार करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर भाजपा से जिला मीडिया प्रभारी सुनील वर्मा, जिला उपाध्यक्ष समाजवादी पार्टी अजय  सिकरवार, जिलाध्यक्ष कांग्रेस विवेक उपाध्याय, जिलाध्यक्ष आम आदमी पार्टी जगदीश प्रसाद यादव सहित विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, उप जिला निर्वाचन अधिकारी, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी, प्रभारी अधिकारी निर्वाचन, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत एवं नगरीय निकाय) एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।


@#samachar24news 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...