सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सर्राफा व्यापारियों ने किया फैम जिलाध्यक्ष सुरेश अग्रवाल का भव्य स्वागत, 27 सितंबर के व्यापारी सम्मेलन को सफल बनाने का लिया संकल्प

हाथरस। 

सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष व फैम (FAM) के संरक्षक बौहरे श्री रमन मूर्ति शर्मा सर्राफ की अध्यक्षता में  राजकुमार कोठीवाला जी के प्रतिष्ठान पर सर्राफा व्यवसायियों द्वारा एक गरिमामयी 'व्यापारी समागम एवं सम्मान समारोह' का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मेला श्री दाऊजी महाराज के अंतर्गत आयोजित होने वाले आगामी व्यापारी सम्मेलन के संयोजक व फैम के जिलाध्यक्ष सुरेश अग्रवाल का पगड़ी, पटका पहनाकर एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर भव्य स्वागत-सत्कार किया गया। उपस्थित सभी व्यापारियों ने मेला श्री दाऊजी महाराज के व्यापारी सम्मेलन में तन-मन से पूर्ण सहयोग और योगदान देने का संकल्प लिया।

समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि यह व्यापारी सम्मेलन किसी व्यक्ति विशेष का नहीं, बल्कि संपूर्ण व्यापारी समाज का सम्मेलन है। इसमें राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर के शीर्ष व्यापारी प्रतिनिधि भाग लेंगे, जिनके अनुभवों और विचारों का सीधा लाभ स्थानीय उद्योगपतियों व व्यापारियों को मिलेगा। सभी उद्योगपतियों और व्यापारियों को इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए।

 भव्य स्वागत से अभिभूत होकर फैम जिलाध्यक्ष सुरेश अग्रवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, "व्यापारी और उद्योगपति भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ की हड्डी हैं। मैं व्यापारियों के मान-सम्मान के लिए हर पल, हर क्षण निस्वार्थ भाव से समर्पित हूँ और हमेशा रहूँगा। किसी भी व्यापारी पर कोई विपत्ति नहीं आने दी जाएगी, इसके लिए पूरा संगठन और व्यापार मंडल तन-मन-धन से उनके साथ खड़ा है।


संयोजक सुरेश अग्रवाल ने सभी से अनुरोध किया कि 27 सितंबर 2026  रविवार को दोपहर 2:00 बजे से आयोजित होने वाले इस भव्य व्यापारी सम्मेलन में अनिवार्य रूप से भाग लें। उन्होंने भावुक होते हुए कहा, "यह कार्यक्रम आपका अपना है और आप सभी इसके संयोजक हैं, मैं तो सिर्फ आपका एक आदेशपालक सेवक हूँ। मैं आपको वचन देता हूँ कि किसी भी उद्योगपति या व्यापारी का कभी भी उत्पीड़न, शोषण या चंदा-चौथ वसूली नहीं होने दी जाएगी।

इस अवसर पर बौहरे रमन मूर्ति शर्मा सर्राफ, अमरेश बंसल (लोकसभा प्रभारी), पंडित सत्य प्रकाश रंगीला, अरविंद वर्मा, सुमित पोद्दार, जितेंद्र कौशिक, धीरेंद्र पाठक, पवन पौरुष, दिनेश शर्मा, जीतू मारवाड़ी, बूटी बौहरे जी, बौहरे सत्य जी, बंशी वर्मा, विशाल सोनी, अभिषेक रंगीला सहित भारी संख्या में स्थानीय सराफा व्यवसायी और गणमान्य व्यापारी उपस्थित रहे।


@#samachar24news 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...