सिकंदराराऊ में वृंदावन के सुप्रसिद्ध भजन गायकों का भव्य स्वागत, खादी वस्त्र और प्रतीक चिन्ह देकर किया सम्मानित
स्थानीय खादी भंडार में वृंदावन से पधारे सुप्रसिद्ध भजन गायक प्रशांत भारद्वाज , बहन श्रीजी सखी जी एवं श्रीमती निधि भारद्वाज का आगमन हुआ। सिकंदराराऊ पहुंचने पर क्षेत्र के गणमान्य लोगों द्वारा सभी आगंतुक कलाकारों का बेहद आत्मीय और भावपूर्ण स्वागत किया गया।
इस अवसर पर संदीप शर्मा , कामता प्रसाद शर्मा (भाई जी) एवं प्रसिद्ध समाजसेवी पं. चेतन शर्मा ने संयुक्त रूप से वृंदावन से आए पूज्य भजन गायकों का अभिनंदन किया। अतिथियों को सम्मान स्वरूप खादी का अंगवस्त्र ओढ़ाकर और स्मृति प्रतीक चिन्ह भेंट कर उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई।
इस दौरान उपस्थित लोगों ने कहा कि ब्रजभूमि से आए इन संतों और गायकों के आगमन से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया है। सम्मान समारोह के दौरान खादी भंडार परिसर में काफी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
@#samachar24news


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें