सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत माध्यमिक विद्यालयों में आयोजित हुई ‘मेरे सपनों का भारत’ थीम आधारित प्रतियोगिताएं
प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक ने अवगत कराया है कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सेवा संकल्प अभियान-2026 के अंतर्गत ‘मेरे सपनों का भारत’ थीम पर आधारित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन जनपद के विभिन्न माध्यमिक विद्यालयों में किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों के लिए चित्रकला, भाषण एवं सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिताओं के आयोजन के दौरान संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्यों, शिक्षकों, अभिभावकों तथा विभिन्न जनप्रतिनिधियों द्वारा भी प्रतिभाग कर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया गया।
आयोजित प्रतियोगिताओं में चित्रकला प्रतियोगिता में 947, भाषण प्रतियोगिता में 502 तथा सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में 659 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। इसके अतिरिक्त कार्यक्रमों में 770 अभिभावकों/ग्रामीणों की उपस्थिति रही। विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कुल 442 विजेताओं/प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए।
कार्यक्रमों का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, अभिव्यक्ति क्षमता, सामान्य ज्ञान एवं देश के विकास के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना रहा।
@#samachar24news


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें