सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

शिक्षक दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले जनपद के 23 शिक्षकों को पुस्तक एवं प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

हाथरस। 

शिक्षक दिवस के अवसर पर बाबा गंभीर नाथ प्रेक्षा गृह गोरखपुर  से  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कर कमलों से पुरस्कृत शिक्षकों का सम्मान समारोह कार्यक्रम का सजीव प्रसारण तथा जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में  सांसद अनूप प्रधान वाल्मीकि की अध्यक्षता एवं जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी प्रेम सिंह कुशवाह,  जिलाध्यक्ष आरएलडी श्याम सिंह,  जिलाध्यक्ष अपना दल रवि सारस्वत, जिलाधिकारी अतुल वत्स, पुलिस अधीक्षक चिरानजीव नाथ सिन्हा, मुख्य विकास अधिकारी पीएन दीक्षित की गरिमामई उपस्थिति में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का का शुभारंभ सांसद,  जिलाध्यक्ष, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी ने सयुक्त रूप से  सर्वपल्ली राधाकृष्णन के छवि चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया। इसी क्रम में  सांसद,  जिलाध्यक्ष सहित उपस्थित अधिकारियों का स्वागत बुके भेंटकर तथा सम्मान स्मृति चिन्ह भेंटकर किया गया। 

शिक्षक दिवस के अवसर पर  सांसद अनूप प्रधान वाल्मीकि, जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी, जिलाध्यक्ष राष्ट्रीय लोकदल एवं जिलाध्यक्ष अपना दल ने शिक्षकों की महिमा को रेखांकित करते हुए कहा कि शिक्षक केवल किताबी ज्ञान नहीं देते, बल्कि वे चरित्र और राष्ट्र का निर्माण करते हैं। प्रदेश सरकार द्वारा केवल शिक्षकों को ही नहीं, बल्कि रसोइयों, शिक्षा मित्रों, अनुदेशकों सहित शिक्षा व्यवस्था से जुड़े विभिन्न वर्गों को भी सम्मानित करने का कार्य किया जा रहा है। इससे पहले शिक्षा क्षेत्र से जुड़े इन महत्वपूर्ण वर्गों के सम्मान के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जाते थे। यह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सोच और पहल का परिणाम है कि शिक्षकों के साथ-साथ शिक्षा व्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले अन्य कार्मिकों को भी सम्मान प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारत के द्वितीय राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद् डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती को देशभर में शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। समाज और राष्ट्र के निर्माण में शिक्षक की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। देश, प्रदेश और जनपद के प्रत्येक व्यक्ति को अपनी आने वाली पीढ़ी के भविष्य की चिंता रहती है और उस भविष्य के निर्माण की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी शिक्षकों के कंधों पर होती है। उन्होंने शिक्षकों से आह्वान किया कि वे अपनी इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का सदैव एहसास रखें और विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के साथ-साथ उनके चरित्र एवं व्यक्तित्व निर्माण पर भी विशेष ध्यान दें। उन्होंने कहा कि एक शिक्षक का प्रभाव अनेक पीढ़ियों पर पड़ता है। इसलिए राष्ट्र की मजबूत नींव तैयार करने में शिक्षकों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने शिक्षक दिवस के अवसर पर सभी शिक्षकों, रसोइयों, शिक्षा मित्रों, अनुदेशकों एवं शिक्षा व्यवस्था से जुड़े सभी कार्मिकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए शिक्षकों की सेवाएं अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने शिक्षकों से इसी समर्पण, निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ निरंतर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की अपेक्षा की।

शिक्षक दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने गुरु-शिष्य के संबंध एवं परस्पर सम्मान की भावना पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सनातन परंपरा में गुरु का विशेष स्थान है। डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में शिक्षक दिवस मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि बच्चे विद्यालय में कच्ची मिट्टी के समान आते हैं, जिन्हें शिक्षक अपने ज्ञान, संस्कार एवं मार्गदर्शन से तराशकर बेहतर नागरिक बनाते हैं।

शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में जिलाधिकारी ने कहा कि राष्ट्र का निर्माण केवल बड़ी उपलब्धियों से नहीं, बल्कि प्रत्येक कक्षा, ब्लैकबोर्ड और विद्यार्थी की कॉपी में लिखे गए ‘वेरी गुड’ जैसे छोटे-छोटे प्रोत्साहनों से होता है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की सबसे बड़ी पूंजी उनके विद्यार्थियों की उपलब्धियां होती हैं। शिक्षक का दायित्व केवल पाठ्यक्रम पूरा करना नहीं, बल्कि बच्चों में आत्मविश्वास, अभिव्यक्ति की क्षमता और आगे बढ़ने का जज्बा पैदा करना भी है। उन्होंने शिक्षकों एवं अभिभावकों से विद्यार्थियों के प्रति सकारात्मक एवं संतुलित दृष्टिकोण अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने पुलिस अधीक्षक द्वारा शुरू की गई ‘पंक स्नेहल’ लेटर राइटिंग प्रतियोगिता की सराहना करते हुए कहा कि इस पहल से बच्चों को अपने मन के भावों एवं विचारों को शब्दों के माध्यम से व्यक्त करने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि इस पहल को सभी कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों (केजीबीवी) तथा उच्च प्राथमिक विद्यालयों तक पहुंचाया जाए। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से भी समय निकालकर ऐसे कार्यक्रमों में शामिल होकर बच्चों का उत्साहवर्धन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि शिक्षा की वास्तविक गुणवत्ता का आकलन केवल विद्यालय की सुविधाओं, प्रवेश संख्या या अन्य भौतिक संसाधनों से नहीं किया जा सकता। किसी विद्यार्थी का मंच पर खड़े होकर आत्मविश्वास से अपनी बात रखना और अपने विचारों को लिखित रूप में व्यक्त कर पाना ही शिक्षा की वास्तविक सफलता है। उन्होंने शिक्षकों से विशेष रूप से अपील की कि वे अपनी कक्षा के सबसे कमजोर विद्यार्थी का हाथ कभी न छोड़ें। जो विद्यार्थी पहले से अच्छा कर रहा है, उसे आगे बढ़ाना आसान है, लेकिन कमजोर विद्यार्थी को साथ लेकर चलना ही शिक्षक की वास्तविक परीक्षा और सफलता है। उन्होंने शिक्षकों से कमजोर विद्यार्थियों को विशेष सहयोग एवं प्रोत्साहन देकर उनके भविष्य को संवारने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

विकास खण्ड/नगर क्षेत्र के यथा मुरसान, सासनी, हाथरस, नगर हाथरस, हसायन, सादाबाद, सहपऊ एवं सि0राऊ विकास क्षेत्रों के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के सहायक अध्यापक/प्रधानाध्यापक सहित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों की पूर्णकालिक एवं अंशकालिक शिक्षक/शिक्षिकाओ यथा नीरज कुमार, खुशबू सिंह, यशोधरा सिंह, नीशु दीक्षित, पुष्पेन्द्र कुमार, सुधीर कुमार वर्मा, ऋतु वशिष्ठ, पूनम वाजपेयी, अरुण शर्मा, डॉली, सम्भुदयाल, प्रेमलता, प्रमेश कुमार शर्मा, वंदना अग्रवाल, आलोक कुमार, प्रभात कुमार, आकांक्षा सेंगर, मनीषा सिंह, रेनू शर्मा, मीरा यादव, नितेश, तूलिका सक्सेना एवं बबिता चौधरी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

शिक्षक दिवस के अवसर पर जनपद के विभिन्न विद्यालयों में विद्यार्थियों द्वारा अपने शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं के प्रति सम्मान एवं आभार व्यक्त करते हुए उनके शिक्षण कार्य, पढ़ाने के तरीके तथा व्यवहार के संबंध में अपने विचार साझा किए। इसी क्रम में संविलियन विद्यालय कोटा की कक्षा 8 की छात्रा कुमारी पायल तथा संविलियन विद्यालय नगर क्षेत्र हतीसा के कक्षा 8 के छात्र विवेक कुमार आदि विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं के बारे में विचार व्यक्त किए। विद्यार्थियों ने कहा कि शिक्षक उन्हें केवल पाठ्यक्रम की शिक्षा ही नहीं देते, बल्कि अनुशासन, संस्कार, मेहनत और जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा भी देते हैं। विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के पढ़ाने के सरल एवं प्रभावी तरीके, विद्यार्थियों के प्रति व्यवहार, मार्गदर्शन तथा सहयोगात्मक भावना की सराहना की। इस मौके पर विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को स्टेशनरी किट प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा उनका उत्साहवर्धन किया गया।

  इस मौके पर प्रभारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी, जिला मीडिया प्रभारी भारतीय जनता पार्टी सुनील वर्मा, विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक एवं शिक्षिकाएं, प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया से मीडिया बंधु आदि उपस्थित रहे।


@#samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...