जिला विकास अधिकारी, हाथरस द्वारा अवगत कराया गया है कि जीडीएक्स सिक्योरिटी, नोएडा द्वारा सुरक्षाकर्मियों के पदों पर भर्ती हेतु जनपद हाथरस के विकास खंडों में पंजीयन शिविर आयोजित किए जाएंगे। शिविर में इच्छुक अभ्यर्थियों का पंजीयन कर प्रशिक्षण उपरान्त रोजगार उपलब्ध कराने की कार्यवाही की जाएगी।
जिला विकास अधिकारी ने समस्त खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया है कि अपने-अपने विकास खंड मुख्यालय पर निर्धारित तिथि को पंजीयन शिविर का आयोजन कराएं तथा ग्राम पंचायतों में उक्त प्रशिक्षण/नियोजन के संबंध में व्यापक प्रचार-प्रसार कराते हुए अधिक से अधिक इच्छुक अभ्यर्थियों को शिविर में प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित करें।
पंजीयन शिविर विकास खंड सादाबाद के विकास खंड परिसर में दिनांक 28.09.2026, सहपऊ विकास खंड परिसर में दिनांक 29.09.2026, हसायन विकास खंड परिसर में दिनांक 30.09.2026, सासनी विकास खंड परिसर में दिनांक 01.10.2026, सिकंदराराऊ विकास खंड परिसर में 03.10.2026, मुरसान विकास खंड परिसर में दिनांक 05.10.2026 तथा हाथरस विकास खंड परिसर में दिनांक 06.10.2026 को प्रातः 11ः00 से सायं 4ः00 बजे तक आयोजित होगें।
उन्होंने बताया कि सुरक्षा गार्ड पद के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल (10वीं) उत्तीर्ण, आयु 19 से 45 वर्ष, न्यूनतम कद 168 सेंटीमीटर तथा वजन 55 किलोग्राम होना आवश्यक है। वहीं सुपरवाइजर पद के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट (12वीं) उत्तीर्ण, कंप्यूटर का ज्ञान तथा आयु 21 से 45 वर्ष निर्धारित है। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि एवं समय पर संबंधित विकास खंड परिसर में पहुंचकर पंजीयन शिविर में प्रतिभाग कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9667989093 पर संपर्क किया जा सकता है।
@#samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें