नव ज्योति मॉडल पब्लिक स्कूल हसायन में मनोज कुमार जादौन का बड़े ही हर्ष और उत्साह के साथ स्वागत सम्मान किया।
मनोज कुमार जादौन ने विद्यार्थियों को बताया कि अपने जीवन के लक्ष्य के मार्ग को चुनने में ज्योतिष एक मार्गदर्शक का कार्य करती है।
लेकिन लक्ष्य की प्राप्ति के लिए कर्म तो हमें ही करना पड़ता है। ज्योतिष भय का विषय नहीं है, अपितु उससे हमको अपने जीवन के लक्ष्य प्राप्ति के मार्ग पता चलता है। उन्होंने विद्यार्थियों बताया कि सभी को अपने माता पिता, बड़े बुजुर्ग और गुरुजनों की सेवा करनी चाहिए और उनकी आज्ञा माननी चाहिए।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार शर्मा, संगीता शर्मा , सोनू यादव, मोहन शर्मा, जीवन शर्मा , जागृति शर्मा सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे।
बता दें कि आईआईएमटी विश्वविद्यालय में आयोजित प्रथम दो दिवसीय ज्योतिष महोत्सव में एस्ट्रो वास्तु, हीलिंग एवं स्प्रिचुअल गाइडेंस के क्षेत्र में किए गए सराहनीय कार्य के लिए मनोज कुमार जादौन को लाइफ टाइम अचीवमेंट सम्मान से सम्मान किया। इस कार्यक्रम में देश विदेश के 100 से अधिक ज्योतिषाचार्य शामिल हुए थे। जहां सभी ने अपने अनुभव और जान को उपस्थित जनसमूह को प्रदान किया जिससे वह सुखी, समृद्ध और सम्मानित जीवन जिए। मनोज कुमार जादौन ने पैसा कैसे आए, संबंध कैसे सुधारे, और अच्छे स्वास्थ्य के प्राप्ति , शादी की रुकावट कैसे दूर करे विषय पर लोगों को दो दिन परामर्श दिया।
आईआईटीएमटी ग्रुप ऑफ एजुकेशन के कुलाधिपति योगेश मोहन गुप्ता, प्रति कुलपति मयंक अग्रवाल, ज्योतिष विभाग की डीन आशा त्यागी , सहित विश्वविद्यालय के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम ज्योतिष, संजीवनी विद्या, टैरोकार्ड, अंक शास्त्र, हस्त रेखा, फेस रीडिंग सहित अन्य विषयों के विषय ने अपने विषयों पर चर्चा की और लोगों को परामर्श दिया था।
@#samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें