श्री दाऊजी महाराज 115 वॉ मेले में आयोजित विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन 18 सितंबर से 30 सितंबर तक किया गया है। उक्त विधिक साक्षरता शिविर का उद्घाटन जनपद न्यायाधीश विनय कुमार द्वारा फीता काट कर मॉ सरस्वती का माल्यापर्ण एवं दीप प्रज्जवलित कर किया गया। जनपद न्यायाधीश विनय कुमार द्वारा विधिक सेवा प्राधिकरण के उद्देश्यों की जानकारी देते हुए बताया कि इस शिविर का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की जानकारी आम जन को उपलब्ध कराना है। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की मंशा है कि कोई भी व्यक्ति धन एवं अन्य अज्ञानता के कारण न्याय पाने से वंचित न रह जाये। उन्होंने यह भी कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गरीब पात्र व्यक्तियों को निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराता है, जिसमें वादी एवं प्रतिवादीगण को कोई वकील की फीस नहीं देनी होती है तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा लोक अदालतों का आयोजन कर जनता को सस्ता एवं शुलभ न्याय दिलाया जाता है।
उन्होंने यह भी कहा कि श्री दाऊजी महाराज के मेले में कैम्प आयोजन करने का मुख्य उद्देश्य यह भी है कि इसमें जनपद हाथरस की दूर दराज से आने वाली जनता को पम्पलेट्स के माध्यम से अथवा कैम्प में आने पर पराविधिक स्वयं सेवक एवं अधिवक्ताओं के माध्यम से विधिक जानकारी उपलब्ध करायी जाती है, जिससे प्रत्येक व्यक्ति जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से लाभ प्राप्त कर सके।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हाथरस के सचिव, अनु चौधरी ने अपने वक्तव्य में उपस्थित जनता को जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली द्वारा दिनांक 1 से राष्ट्र के लिए मध्यस्थता 3.0 अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें न्यायालय में विचाराधीन मामलों में दोनों पक्षों के मध्य मध्यस्थों के माध्यम से सुलह करायी जाती है, जिससे पक्षों के मध्य कटुता नहीं रहती है और शीध्र ही उनके विवाद का निस्तारण हो जाता है, जिसमें दोंनों पक्षों की विजय होती है। मध्यस्थता द्वारा पक्षकारों की सहमति से उनके वाद का निस्तारण सुलह-समझौते के आधार पर किया जायेगा, जो भी व्यक्ति अपने वाद का निस्तारण कराना चाहते है वह एक प्रार्थना पत्र सम्बन्धित न्यायालय में प्रस्तुत कर मामले का निस्तारण करा सकते है।
मध्यस्थ अधिवक्ता जालिम एवं पराविधिक स्वयं सेवक साहब सिंह ने अपने-अपने वक्तव्य में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय, विजय कुमार डंुगराकाटी, अपर जनपद न्यायाधीश, संगीता शर्मा, हर्ष अग्रवाल, निर्भय नारायण राय, शैलेन्द्र कुमार सिंह, ईश्वर सिंह, बुशरा आदिल रिजवी, प्रशान्त कुमार, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, दीपकनाथ सरस्वती, सिविल जज (व.प्र.), एफ.टी.सी., ईशा अग्रवाल, सिविल जज(क.प्र.), सारांश शर्मा, सिविल जज (क.प्र.), एफ.टी.सी., अरिजीत सिंह, सिविल जज (क.प्र.), एफ.टी.सी., रोबिन कुमार एवं जिला बार एसोसियेशन, हाथरस के सचिव विनोद कुमार शर्मा एवं अन्य अधिवक्तागण तथा मध्यस्थ अधिवक्तागण एवं काफी संख्या में जनता उपस्थित रही, उपस्थित जनता को प्राधिकरण की ओर से पम्पलेट्स वितरित किये गये।
@#samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें