सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के साथ युवा, महिला, किसान एवं वंचित वर्ग को आत्मनिर्भरता से जोड़ने पर आधारित प्रदर्शनी का आयोजन

हाथरस।

 शासन की मंशा एवं जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में सेवा संकल्प अभियान-2026 के अंतर्गत मेला श्री दाऊजी महाराज परिसर, हाथरस में सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग हाथरस के तत्वाधान में स्थापित की गई प्रदर्शनी का  सासंद अनूप प्रधान वाल्मीकि, विधायक सदर/महिला एवं बाल विकास संबधी संयुक्त समिति की सभापति श्रीमती अंजुला सिंह माहौर, विधायक सि0राऊ वीरेन्द्र सिंह राणा,  जिलाध्यक्ष प्रेमसिंह कुशवाह,  क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शरद माहेश्वरी, पूर्व जिलाध्यक्ष महेन्द्र सिंह आचार्य, जिला उपाध्यक्ष रजत चौधरी, जिला प्रभारी अनिल चौधरी  ने संयुक्त रूप से फीता काटकर शुभारम्भ किया और समस्त  जनप्रतिनिधिगणों ने भ्रमण कर प्रर्दशनी का अवलोकन किया। 

 सासंद ने मेला श्री दाऊजी महाराज परिसर, हाथरस में सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग हाथरस के तत्वाधान में स्थापित की गई प्रदर्शनी की प्रशंसा करते हुए कहा कि प्रदर्शनी का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन एवं निरंतर सेवा के 25 वर्षों के दौरान जनकल्याण, सुशासन, सेवा तथा विकास के क्षेत्र में हुए महत्वपूर्ण कार्यों एवं उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना तथा नागरिकों को विकसित भारत-2047 के सामूहिक राष्ट्रीय संकल्प से जोड़ना है। प्रदर्शनी के माध्यम से आमजन को “सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण” की भावना के साथ राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने तथा आत्मनिर्भर भारत एवं विकसित भारत के सामूहिक संकल्प से जुड़ने का संदेश दिया जा रहा है।

 विधायक सदर/महिला एवं बाल विकास संबधी संयुक्त समिति की सभापति तथा विधायक सि0राऊ ने कहा कि प्रदर्शनी में “सेवा से समृद्धि की ओर” की अवधारणा को केंद्र में रखते हुए सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के साथ-साथ युवा, महिला, किसान एवं वंचित वर्ग को आत्मनिर्भरता एवं राष्ट्र निर्माण की मुख्यधारा से जोड़ने के प्रयासों को आकर्षक एवं सरल तरीके से प्रदर्शित किया गया है। प्रदर्शनी में विभिन्न विषयों के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं, नीतिगत सुधारों, आत्मनिर्भरता, विकास तथा समाज के विभिन्न वर्गों के कल्याण से संबंधित जानकारी को चित्रों एवं संदेशों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया है। इसमें नीतिगत सुधार, जनकल्याण, आत्मनिर्भरता एवं विकास को प्रमुख झलकियों के रूप में दर्शाया गया है, जिससे आमजन को सरकार द्वारा किए जा रहे विभिन्न कार्यों एवं योजनाओं की जानकारी सहज रूप से प्राप्त हो सके। 

 जिलाध्यक्ष सहित अन्य उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने कहा कि प्रदर्शनी में विशेष रूप से युवाओं को आत्मनिर्भरता एवं राष्ट्र निर्माण, महिलाओं को सशक्तिकरण, किसानों को कृषि एवं आत्मनिर्भरता तथा वंचित वर्ग को कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया है। साथ ही देश एवं प्रदेश में हुए ऐतिहासिक बदलावों और विकास कार्यों को भी प्रदर्शनी के माध्यम से आमजन के समक्ष रखा गया है।

 जनप्रतिनिधियों ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे मेला श्री दाऊजी महाराज परिसर में स्थापित प्रदर्शनी का अवलोकन अवश्य करें। प्रदर्शनी के माध्यम से  प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन एवं सेवा काल से जुड़ी महत्वपूर्ण उपलब्धियों, जनकल्याणकारी कार्यों तथा देश के विकास की दिशा में किए गए प्रयासों की जानकारी प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत-2047 का संकल्प तभी साकार होगा, जब समाज का प्रत्येक वर्ग विकास की इस यात्रा में सहभागी बने।

जिला सूचना अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 17 सितम्बर से दिनांक 17 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्रदर्शनी की स्थापना सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग उप्र लखनऊ के माध्यम एवं सूचना विभाग हाथरस के तत्वाधान में दिनांक 22 सितम्बर 2026 से स्थापित प्रदर्शनी का अवलोकन जनसामान्य द्वारा किया जा रहा है और प्रचार साहित्य का भी वितरण कराया जा रहा है।


@#samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...